Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   uttar pradesh election 2027 ghazipur zahoorabad Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation

सीट का समीकरण: जहूराबाद में बदलती रही है हवा, पिछले दो चुनाव से ओम प्रकाश राजभर का दबदबा; ऐसा है यहां का गणित

Tue, 17 Nov 2026 02:13 PM IST
अमन तिवारी इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 17 Nov 2026 02:13 PM IST
सार

गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास कई राजनीतिक बदलावों का गवाह रहा है। साल 2017 और 2022 में ओम प्रकाश राजभर ने यहां जीत दर्ज की थी। आइए इस सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
uttar pradesh election 2027 ghazipur zahoorabad Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
जहूराबाद सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति धीरे-धीरे 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। 403 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में हर सीट का अपना एक अलग महत्व है। राज्य में कुछ सीटें ऐसी हैं जो बड़े सियासी चेहरों की वजह से पूरे प्रदेश की सुर्खियों में बनी रहती हैं। गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट भी ऐसी ही एक हाई-प्रोफाइल और वीआईपी सीट में शुमार है।
विज्ञापन


जहूराबाद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 2022 में यहां से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। 2027 के आगामी चुनाव में भी इस सीट पर पूरे प्रदेश की खास नजर रहने वाली है। ऐसे में हम अपनी विशेष सीरीज 'सीट का समीकरण' के जरिए आपको जहूराबाद विधानसभा सीट का पूरा इतिहास, सामाजिक ताना-बाना और सियासी गणित विस्तार से बता रहे हैं। आइए, जानते हैं इस सीट की पूरी कहानी...
विज्ञापन


सबसे पहले जानते हैं जहूराबाद विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इन्हीं में से एक जिला गाजीपुर है। जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें- जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर सदर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद और जमानिया शामिल हैं। सीट का समीकरण की कड़ी में आज हम गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट की बात करेंगे। गाजीपुर की जहूराबाद सीट साल 1962 में पहली बार अस्तित्व में आई थी और इसके पहले चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के रघुबीर ने जीत दर्ज की थी। परिसीमन के चलते 1967 और 1969 के चुनावों में इस सीट का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया था, लेकिन 1974 में नए परिसीमन के बाद जहूराबाद सीट एक बार फिर पुनर्गठित होकर अस्तित्व में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जहूराबाद विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

1974: रघुबीर की फिर वापसी
1967 और 1969 में अस्तित्व समाप्त होने के बाद 1974 में जहूराबाद विधानसभा सीट दोबारा अस्तित्व में आई। दिलचस्प बात यह रही कि 1962 में CPI के टिकट पर जीतने वाले रघुबीर ने इस बार भारतीय क्रांति दल (BKD) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के शिव शंकर को 2,504 वोटों के अंतर से हराया। 

uttar pradesh election 2027 ghazipur zahoorabad Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
इन पार्टियों को मिली एक से ज्यादा बार जीत - फोटो : अमर उजाला
1977: आपातकाल के बाद कम्युनिस्ट पार्टी की वापसी
आपातकाल के बाद 1977 में एक बार फिर विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। जहूराबाद में भी सत्ता विरोधी लहर का असर दिखाई दिया। इस चुनाव में CPI के जयराम ने जीत दर्ज की। उन्होंने जनता पार्टी के कृष्ण कांत उर्फ विश्वनाथ सिंह को 12,741 वोटों के अंतर से हराया।

 

1980: कांग्रेस की जोरदार वापसी
1977 के बाद देश और प्रदेश की राजनीति तेजी से बदली। जनता पार्टी सरकार के पतन और इंदिरा गांधी की वापसी के बाद 1980 में विधानसभा चुनाव हुए। जहूराबाद में इस बार कांग्रेस (I) के सुरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने CPI के गणेश यादव को 8,844 वोटों के अंतर से हराया।

1985: कांग्रेस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की
1985 में भी जहूराबाद में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। चुनाव में सुरेंद्र कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर दोबारा मैदान में उतरे और उन्होंने लोकदल के रामनाथ को हराया। चुनाव में सुरेंद्र को 25,989 वोट, जबकि रामनाथ को 21,410 वोट मिले। जीत का अंतर 4,579 वोट रहा।

1989: कांग्रेस ने फिर मारी बाजी
इस चुनाव में कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह को जहूराबाद से उम्मीदवार बनाया। चुनाव में वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने जनता दल के सुरेंद्र सिंह को 5,602 वोटों से हराया।

uttar pradesh election 2027 ghazipur zahoorabad Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
इन चेहरों को मिली एक से ज्यादा बार जीत - फोटो : अमर उजाला
1991: सिर्फ 610 वोट से पहली बार जीता जनता दल
इस चुनाव में जहूराबाद में बेहद करीबी मुकाबला हुआ। इस बार के चुनाव में पहली बार जनता दल ने जहूराबाद से जीत दर्ज की। चुनाव में जनता दल के सुरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश को मात दी। चुनाव में सुरेंद्र सिंह को 20,181 वोट, जबकि गणेश को 19,571 वोट मिले। दोनों के बीच अंतर महज 610 वोट रहा।

1993: बसपा ने पहली बार जीता चुनाव
1990 के दशक में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी का तेजी से विस्तार हो रहा था। इसका असर जहूराबाद में भी दिखाई दिया। 1993 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इस्तेयाक अंसारी ने भाजपा के गणेश को हराकर चुनाव जीता। चुनाव में इस्तेयाक अंसारी को 56,476 वोट, जबकि गणेश को 43,490 वोट मिले। जीत का अंतर 12,986 वोट रहा।

1996: भाजपा ने पहली बार जीता चुनाव
इस चुनाव में जहूराबाद में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। इस बार भाजपा के गणेश ने समाजवादी पार्टी के शिव पूजन को करीबी मुकाबले में हराया। चुनाव में गणेश को 51,895 वोट, जबकि शिव पूजन को 49,539 वोट मिले। इस दौरान जीत का अंतर सिर्फ 2,356 वोट था।

2002: जहूराबाद में बसपा की हुई वापसी
साल 2002 के चुनाव में जहूराबाद में बसपा ने दोबारा जीत हासिल की। काली चरण बसपा के टिकट पर विधायक बने। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शिव पूजन को हराया। चुनाव में काली चरण को 56,504 वोट, जबकि शिव पूजन को 50,281 वोट मिले। जीत का अंतर 6,223 वोट रहा।

2007: बसपा की दूसरी लगातार जीत
2007 में मायावती के नेतृत्व में बसपा ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। जहूराबाद में भी पार्टी ने अपनी पकड़ कायम रखी। यहां से काली चरण ने बसपा के टिकट पर फिर चुनाव जीता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सनंद को 17,100 वोटों से हराया।

2012: सपा ने बदला राजनीतिक समीकरण
साल 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई। इस चुनाव में जहूराबाद सीट को सपा ने बसपा से छीन लिया। इस बार सैयदा शादाब फातिमा ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की। उन्होंने बसपा के काली चरण को 10,478 वोटों के अंतर से हराया। जहूराबाद में ये सपा की पहली जीत थी। 

2017: ओम प्रकाश राजभर की राजनीतिक एंट्री
2017 का विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर यहां से मैदान में उतरे। उस समय SBSP का भाजपा के साथ गठबंधन था। राजभर ने बसपा के काली चरण को हराकर चुनाव जीत लिया। चुनाव में ओम प्रकाश राजभर को 86,583 वोट, जबकि काली चरण को 68,502 वोट मिले। जीत का अंतर 18,081 वोट रहा।
इस जीत के बाद ओम प्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इस तरह जहूराबाद विधानसभा सीट राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीति में अचानक चर्चा में आ गई।

uttar pradesh election 2027 ghazipur zahoorabad Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
2022 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2022: सपा गठबंधन के साथ फिर जीते ओम प्रकाश राजभर
2017 के बाद 2022 में राजनीतिक समीकरण एक बार फिर बदला। इस बार ओम प्रकाश राजभर की पार्टी भाजपा के साथ नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में थी। हालांकि इसके बावजूद जहूराबाद में राजभर की पकड़ कमजोर नहीं हुई। चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के काली चरण को बड़े अंतर से हराया। चुनाव में राजभर को 1,14,860 वोट, जबकि भाजपा के काली चरण को 69,228 वोट मिले। इस दौरान जीत का अंतर 45,632 वोट रहा। तीसरे स्थान पर बसपा की सैयदा शादाब फातिमा रहीं, जिन्हें 53,144 वोट मिले। यह जहूराबाद में ओम प्रकाश राजभर की लगातार दूसरी जीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed