{"_id":"6ab4cecdd3c28671850b82d6","slug":"uttar-pradesh-election-2027-azamgarh-mehnagar-assembly-seat-history-bjp-sp-bsp-congress-political-equation-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीट का समीकरण: भाजपा को 35 साल पहले मिली थी यहां जीत, पिछले तीन चुनाव से सपा का दबदबा; ऐसा मेहनगर का इतिहास","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
सीट का समीकरण: भाजपा को 35 साल पहले मिली थी यहां जीत, पिछले तीन चुनाव से सपा का दबदबा; ऐसा मेहनगर का इतिहास
Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
अमन तिवारी
इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:53 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले की मेहनगर विधानसभा सीट 1967 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई। पिछले तीन चुनाव से यहां सपा का दबदबा रहा है। आइए, इस सीट का चुनाव इतिहास जानते हैं...
विज्ञापन
मेहनगर सीट का समीकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सियासी दल जमीनी स्तर पर अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। आने वाले चुनाव में जहां भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष सत्ता परिवर्तन की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। यूपी की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात आजमगढ़ जिले की मेहनगर विधानसभा सीट की होगी। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास।
विज्ञापन
पहले जानते हैं मेहनगर विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें 403 विधानसभा सीटें आती हैं। इन्हीं में से एक जिला आजमगढ़ है। जिले में कुल दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें- अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज और मेहनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
'सीट का समीकरण' की कड़ी में आज हम मेहनगर विधानसभा सीट की बात करेंगे। मेहनगर विधानसभा सीट साल 1967 में अस्तित्व में आई थी और इस सीट पर पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस सीट के पहले विधायक जैनु बने थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में जीत हासिल की। यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
मेहनगर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
1967: भारतीय जनसंघ ने दर्ज की जीत
मेहनगर विधानसभा के पहले यानी कि 1967 के चुनाव में भारतीय जनसंघ के जैनु विजयी हुए। उन्होंने सीपीआई (एम) के छांगुर को 4,492 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में जैनु को 15,885 वोट, जबकि छांगुर को 11,393 वोट मिले।
1969: पहली बार जीती सीपीआई (एम)
इस चुनाव में यूपी के आजमगढ़ जिले की मेहनगर विधानसभा सीट पर पहली बार सीपीआई (एम) ने जीत दर्ज की। चुनाव में सीपीआई (एम) के छांगुर विजयी हुए। उन्होंने भारतीय क्रांति दल के रामधारी को 6,302 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में छांगुर को 16,368 वोट, जबकि रामधारी को 10,066 वोट मिले।
1974: भारतीय क्रांति दल ने जीती चुनाव
इस चुनाव में मेहनगर सीट पर पहली बार भारतीय क्रांति दल (बीकेडी) ने जीत दर्ज की। चुनाव में बीकेडी के जंग बहादुर विजयी हुए। उन्होंने सीपीआई (एम) के छांगुर को 15,533 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में जंग बहादुर को 25,871 वोट, जबकि छांगुर को 10,338 वोट मिले।

इन चेहरों को मिली एक से ज्यादा बार जीत
- फोटो : अमर उजाला
1977: पहली बार जीती जनता पार्टी
इस चुनाव में मेहनगर विधानसभा सीट पर पहली बार जनता पार्टी ने कब्जा किया। चुनाव में जनता पार्टी के बुद्धू विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के छांगुर को 5,126 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में बुद्धू को 27,267 वोट, जबकि छांगुर को 22,141 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय जंग बहादुर 2,370 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

1980 का चुनाव
1980 के चुनाव में मेहनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस (आई) के दीपू विजयी हुए। उन्होंने जनता पार्टी (सेक्युलर) के जंग बहादुर को 12,334 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में दीपू को 28,770 वोट, जबकि जंग बहादुर को 16,436 वोट मिले। वहीं, सीपीआई (एम) के राम जग 7,591 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इन पार्टियों को मिली एक से ज्यादा बार जीत
- फोटो : अमर उजाला
1985 और 1989 में कांग्रेस ने मारी बाजी
इसके बाद 1985 और 1989 के चुनाव हुए। इन चुनावों में दीप नारायण विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। 1985 के चुनाव में उन्होंने सीपीआई (एम) के राम जग को 8,608 वोटों के अंतर से हराया। वहीं 1989 के चुनाव में भी उन्होंने सीपीआई (एम) के राम जग को 3,645 वोटों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई।
1989 के बाद राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में 1991, 1993 और 1996 में चुनाव हुए। इन चुनावों में मेहनगर विधानसभा सीट का समीकरण भी बदलता रहा।
1991: पहली बार जीती भाजपा
इस चुनाव में मेहनगर विधानसभा सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा के कल्पनाथ विजयी हुए। उन्होंने सीपीआई (एम) के राम जग को 2,917 वोटों के अंतर से हराया।

1993: चुनाव में पहली बार जीती सपा
इस चुनाव में मेहनगर विधानसभा सीट पर पहली बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। चुनाव में सपा के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद विजयी हुए। उन्होंने सीपीआई (एम) के राम जग को 11,541 वोटों के अंतर से हराया।
1996: सीपीआई (एम) ने की वापसी
इस चुनाव में मेहनगर विधानसभा सीट पर सीपीआई (एम) ने वापसी की। चुनाव में सीपीआई (एम) प्रत्याशी राम जग विजयी हुए। उन्होंने बसपा की विद्या चौधरी को 4109 वोटों के अंतर से हराया।
2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी ने जीती चुनाव
2002 और 2007 के चुनाव की बात करें तो इस विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा। 2002 के चुनाव में मेहनगर सीट पर पहली बार बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। चुनाव में बसपा के विद्या चौधरी विजयी हुईं। उन्होंने भाजपा के कल्पनाथ को महज 332 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में सीपीएम के राम जग तीसरे नंबर पर रहे। वहीं 2007 के चुनाव में भी बसपा की विद्या चौधरी ने एक बार फिर जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने सीपीएम के राम जग को 9,541 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में भाजपा के कल्पनाथ तीसरे नंबर पर रहे।

2022 का नतीजा
- फोटो : अमर उजाला
2012: सपा ने की वापसी
2012 के चुनाव में मेहनगर सीट पर 1993 के बाद समाजवादी पार्टी की वापसी हुई। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के बृजलाल सोनकर विजयी हुए। उन्होंने बसपा की विद्या चौधरी को 10,362 वोटों के अंतर से हराया। बृजलाल सोनकर को 60,341 वोट, जबकि विद्या चौधरी को 49,979 वोट मिले। भाजपा के कल्पनाथ पासवान 34,524 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
2017: सपा ने दहराई जीत
इस चुनाव में भी मेहनगर सीट पर सपा ने अपनी पकड़ बनाए रखी और चुनाव में जीत दर्ज की। इस चुनाव में सपा के कल्पनाथ पासवान विजयी हुए। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मंजू सरोज को 5,412 वोटों के अंतर से हराया। कल्पनाथ पासवान को 69,037 वोट, जबकि मंजू सरोज को 63,625 वोट मिले। वहीं, बसपा की विद्या चौधरी 60,198 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
2022: सपा ने लगाई जीत ही हैट्रिक
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की मेहनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की पूजा सरोज विजयी हुईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मंजू सरोज को 14,149 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में पूजा सरोज को 86,960 वोट, जबकि मंजू सरोज को 72,811 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के पंकज कुमार 50,173 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से इस विधानसभा सीट पर सपा का कब्जा रहा है।