फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Union Minister Piyush Goyal Income And Net Worth From Election Affidavit

Piyush Goyal Affidavit: 110 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति; दिल्ली-मुंबई-पुणे में घर, पीयूष गोयल के पास क्या-क्या?

Thu, 02 May 2024 02:40 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 May 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Piyush Goyal Net Worth: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने हलफनामे में 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते 14 साल में उनकी संपत्ति में करीब 80 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 
loader
Union Minister Piyush Goyal Income And Net Worth From Election Affidavit
पीयूष गोयल का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र की चर्चित सीट मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के उम्मीदवार हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर से अपना नामांकन भर दिया है। गोयल अभी महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप उनके पास कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण जैसे अहम विभाग हैं।


गोयल के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। पीयूष गोयल के नाम करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति है। केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के नाम पर कई मकान और वाहन भी हैं। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...

पीयूष गोयल का चुनावी हलफनामा
पीयूष गोयल का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA
बढ़ी या घटी संपत्ति?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने शपथ पत्र में कुल 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2016 के चुनाव में उन्होंने कुल 95.37 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2010 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 30.34 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 14 साल में उनकी संपत्ति में करीब 80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय मंत्री की सालाना कमाई 
कमाई की बात करें तो 2018-19 में केंद्रीय मंत्री की कुल कमाई 31.11 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2019-20 में ये बढ़कर 35.08 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में पीयूष गोयल की कमाई में फिर इजाफा हुआ और ये 58.22 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1.33 करोड़ रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें कमी आई और ये 87.61लाख रुपये रह गई। 

पत्नी सीमा की आय 
पीयूष गोयल की पत्नी सीमा गोयल की कमाई 2018-19 में 52.12 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई 51.48 लाख रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में सीमा को 67.26 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की पत्नी की कमाई में कमी आई और ये 62.50 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में सीमा गोयल को इजाफा हुआ और यह 70.96 लाख रुपये हो गई।

नकदी, बैंक जमा और कार
शपथ पत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि इस समय उनके पास 2.27 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 26,200 रुपये नकद हैं। पीयूष गोयल के बैंक खातों में 5.46 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, सीमा गोयल के बैंक खातों में छह करोड़ रुपये जमा हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री निवेश के रूप में कंपनियों में 10.29 करोड़ रुपये के निवेश किए हुए हैं। इसी तरह उनकी पत्नी सीमा के 27.23 करोड़ रुपये के निवेश हैं। पीयूष ने 40.02 लाख रुपये जबकि उनकी पत्नी सीमा के नाम 36.63 लाख रुपये बीमा की प्रीमियम भी जमा है। 

हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी को 14.12 करोड़ रुपये उधार दिए हुए हैं। पीयूष गोयल के पास 72.22 लाख रुपये जबकि सीमा गोयल के पास 5.75 लाख रुपये के फर्नीचर हैं।

पीयूष गोयल के नाम पर तीन गाड़ियां हैं। उनके पास 15.01 लाख रुपये की टोयोटा कोरोला अल्टिस कार, 34.14 लाख रुपये की टोयोटा कैमरी और 33.88 लाख रुपये की एक दूसरी टोयोटा कैमरी कार है। 

आभूषण करोड़ों में 
केंद्रीय मंत्री के पास 2057.20 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो ग्राम चांदी और 199.76 कैरेट हीरा है। इन सबकी कुल कीमत 3.49 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, पत्नी सीमा के नाम पर 5581.42 ग्राम सोना के आभूषण, 1.5 किलो ग्राम चांदी और 690.65 कैरेट हीरा है। इनकी कुल कीमत 3.70 करोड़ रुपये बताई गई है। इसी तरह पीयूष गोयल को विरासत में 60.57 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषण मिले हैं।

इस तरह से केंद्रीय मंत्री के पास कुल 89.86 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद पीयूष की 35.64 करोड़ रुपये, पत्नी सीमा की 53.61 करोड़ रुपये और विरासत में मिली 60.75 लाख की चल संपत्ति है। 

तीन शहरों में घर
पीयूष गोयल के नाम पश्चिम मुंबई में दो फ्लैट हैं। क्रमश: 980 वर्ग फीट (308 वर्ग फीट का गैराज) और 1057 वर्ग फीट में बने फ्लैटों की कुल कीमत क्रमश: 3.89 करोड़ रुपये और 3.80 करोड़ रुपये बताई गई है।

वहीं, पीयूष गोयल की पत्नी के नाम पुणे और दिल्ली में एक-एक फ्लैट है। क्रमश: 844 वर्ग फीट (125 वर्ग फीट की कार पार्किंग एरिया) फीट और 3806.958 वर्ग फीट में बने फ्लैटों की कुल कीमत क्रमश: 63.30 लाख रुपये और 12.75 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस तरह से पीयूष गोयल ने खुद और परिवार के नाम 21.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं, चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो केंद्रीय मंत्री के पास 110.95 करोड़ की संपत्ति है। 

हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के नाम 14.22 करोड़ रुपये के दायित्व भी हैं।

कमाई का जरिया क्या है?
पीयूष गोयल ने सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन और निवेश से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पीयूष गोयल की पत्नी सीमा की आमदनी का जरिया मकान का किराए और निवेश से होने वाली कमाई है।

पीयूष गोयल ने 1987 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) किया है। इसके अलावा उनके पास बी. कॉम और एलएलबी की डिग्रियां भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed