फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders

चुनाव प्रचार: पीएम मोदी, शाह और नड्डा चार राज्यों में भरेंगे हुंकार; एक ही दिन में 12 राजनीतिक कार्यक्रम

Wed, 29 May 2024 07:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 May 2024 07:31 AM IST
सार

भाजपा का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा आज चार राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री बंगाल और ओडिशा दौरे पर रहेंगे, जबकि नड्डा झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। गृह मंत्री शाह उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Kharge other big leaders
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक जून को सातवें चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में सुबह 11 बजे से रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी ओडिशा के मयूरभंज में दोपहर एक बजे से मयूरभंज में चुनावी रैली होगी। इसके बाद बालासोर में ढाई बजे से चुनावी जनसभा होगी। ओडिशा के केंद्रापाड़ा में साढ़े चार बजे से भाजपा की रैली होगी।
विज्ञापन


तीन राज्यों में शाह और नड्डा के चुनावी कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। शाह चार जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे। भाजपा की जनसभाएं महाराजगंज, देवरिया, बलिया और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीटों वाले इलाकों में होंगी। इसके अलावा शाह गाजीपुर में एक रोड शो भी करेंगे। शाह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा चुनाव प्रचार की शुरुआत झारखंड के देवघर से करेंगे। दोपहर करीब 12.40 बजे की जनसभा के बाद नड्डा देवघर में ही रोड शो भी करेंगे। इसके बाद शाह पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। नड्डा दक्षिण 24 परगना जिले में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग चरणों में अब तक कितनी वोटिंग हुई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई थी। पांचवें दौर में सभी आठ राज्यों में 62.20 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed