{"_id":"666042653b0e01b855037f0f","slug":"political-parties-seat-wise-strike-rate-in-lok-sabha-election-2024-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: कितनी सीटें लड़कर कितनों पर जीते भाजपा और कांग्रेस, इस चुनाव में 10 बड़े दलों का कैसा स्ट्राइक रेट?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: कितनी सीटें लड़कर कितनों पर जीते भाजपा और कांग्रेस, इस चुनाव में 10 बड़े दलों का कैसा स्ट्राइक रेट?
Wed, 05 Jun 2024 05:31 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश सुनाया जा चुका है। 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी इस बार बहुमत के आंकड़े से भी दूर रह गई। उधर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी सीटों में दोगुने की बढ़ोतरी के साथ मत प्रतिशत भी बेहतर किया है।इस परिणाम से जहां एनडीए कमजोर हुआ है तो वहीं इंडिया को मजबूती मिली है। हालांकि, एनडीए तीसरी बार लगातार सरकार बना रहा है। इन नतीजों से कई दिलचस्प आंकड़े भी निकलर कर आए हैं। जहां भाजपा और जदयू जैसे दलों की सीटों का स्ट्राइक रेट कम हुआ है तो वहीं कांग्रेस और सपा इस मामले में फायदे में रही हैं।
आइये जानते हैं कि पांच या पांच से अधिक सीटें जीतने वाले दलों का स्ट्राइक रेट कैसा रहा है? इन दलों ने कितने उम्मीदवार उतारे थे? और इन्हें कितने फीसदी सीटों पर सफलता मिली?
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
- फोटो :
AMAR UJALA
प्रमुख दलों में इन्होंने जीतीं 75% से ज्यादा सीटें
2024 के लोकसभा चुनाव में 11 ऐसे दल हैं जिन्होंने पांच या इससे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें एनडीए के पांच (भारतीय जनता पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, शिवसेना और लोक जन शक्ति (रामविलास)) दल हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया की छह पार्टियां (कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) और शिवसेना (यूबीटी) हैं। इन तमाम दलों में द्रमुक (डीएमके), लोक जन शक्ति (रामविलास) (एलजेपी (आर), तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 75% से ज्यादा सीटें जीती हैं।

इनका स्ट्राइक रेट 30% से 75% के बीच
11 प्रमुख पार्टियों में सात ऐसी हैं जिन्होंने 30% से 75% के बीच अपनी सीटें जीती हैं। ये दल हैं भाजपा, कांग्रेस, सपा, टीएससी, एनसीपी (शपा), शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना।

सपा ने उत्तर प्रदेश के साथ आंध्र, गुजरात और ओडिशा में भी उतारे उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कुल 62 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। यहां पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली। इस लिहाज से पार्टी का स्ट्राइक रेट 59.68 फीसदी के करीब रहा। उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। इनमें आध्र प्रदेश में पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे। वहीं, गुजरात की पोरबंदर और ओडिशा की कालाहांडी में भी सपा उम्मीदवार ने अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, इन सभी को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में कुल 71 उम्मीदवार उतारे जिनमें से 37 जीतने में सफल रहे और पार्टी का स्ट्राइक रेट 52.11 फीसदी रहा।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर एक नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले पार्टी ने 2019 में 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की।