Tamil Nadu: भाजपा का ‘मिशन दक्षिण’, चेन्नई में पीएम का मेगा रोड शो; अन्नामलाई बोले- तमिलनाडु का मूड स्पष्ट है
Tamil Nadu: तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई से पार्टी के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ एक रोड शो किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। पीएम मोदी लगातार रोड शो और रैलियों के जरिए विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोड शो किया। उनके साथ राज्य भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई से पार्टी के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी नजर आए।
पीएम मोदी ने डीएमके पर साधा निशाना
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातिवु मुद्दे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कच्चातिवु को श्रीलंका को सौंपकर दोनों पार्टियों ने देश के रणनीतिक हितों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि चेन्नई के लोगों ने डीएमके को वोट तो दिए, लेकिन पार्टी ने शहर के लिए कुछ खास नहीं किया। प्रधानमंत्री के अनुसार डीएमके भ्रष्टाचार और पारिवारिक शासन को बढ़ावा देने में व्यस्त है और उसके सांसद लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi along with State BJP chief K Annamalai and the party's candidate from South Chennai Tamilisai Soundararajan holds a roadshow in Chennai, Tamil Nadu.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/auvVNmwAnN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 9, 2024
तमिलनाडु का मूड स्पष्ट है- अन्नामलाई
पीएम मोदी के रोड शो के बाद तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि जब प्रधानमंत्री चेन्नई आते हैं तो चेन्नई की जनता उनका अपने बेटे की तरह स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के लोगों ने पीएम मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस रोड शो के माध्यम से तमिलनाडु का मूड बहुत स्पष्ट है।
#WATCH चेन्नई में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई आते हैं तो चेन्नई के लोग हमारे पीएम का अपने बेटे की तरह स्वागत करते हैं। चेन्नई के लोगों ने नरेंद्र मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मोदी का आज… pic.twitter.com/THcfAK0wgn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
रोड शो से हमें ताकत मिली- तिमिलिसाई
रोड शो के बाद दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तिमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से हमें ताकत मिली है और लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनें।
#WATCH चेन्नई में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा, "पीएम मोदी के दौरे से हमें मदद मिलेगी और लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनें...हमारे परिणाम अच्छे होंगे।" pic.twitter.com/8mRFbRb6uz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
तमिलनाडु में पहले चरण में मतदान
इस बार लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। यहां 39 सीटों पर एक साथ एक ही दिन वोटिंग होगी। चुनाव के लिए तमिलनाडु में 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। प्रदेश में कुल 6.18 करोड़ मतदाता हैं। इसमें से 3.14 करोड़ महिला मतदाता और 3.03 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल हैं।