फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Maharashtra Assembly Elections 2024 BJP Poll Campaign Updates CM Yogi Unity Vital Shivaji news in hindi

Maharashtra: 'छत्रपति शिवाजी ने एकजुट किया था... एक रहेंगे तभी सुरक्षित'; चुनाव प्रचार में बोले सीएम योगी

Wed, 06 Nov 2024 06:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिम (मुंबई)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिम (मुंबई) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 06 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार चरम पर है। आगामी 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले आज वाशिम में भाजपा की जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। सीएम योगी ने मतदाताओं को लुभाते हुए कहा कि इतिहास में हम जब भी बंटे हैं, कटे हैं। इसलिए हमें एकजुट रहना ही होगा।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2024 BJP Poll Campaign Updates CM Yogi Unity Vital Shivaji news in hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी को याद किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने लोगों को एकजुट किया था। लोग एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। वाशिम में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने शिवाजी से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इतिहास में हम जब भी बंटे, कटे थे। इसलिए अब हमें एकजुट रहना होगा। सीएम योगी ने महायुति (भाजपा-शिवसेना और अजित पवार खेमे की एनसीपी) की सराहना की और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर महायुति सरकार आनी जरूर है। उन्होंने विपक्षी धड़े पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


विभाजित रहने के खतरों के प्रति आगाह किया
भाजपा के स्टार प्रचारक और योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विदर्भ के वासिम में आयोजित चुनावी रैली में महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को विभाजित रहने के खतरों के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन


विपक्ष महा अनाड़ी गठबंधन
सीएम योगी ने कहा कि शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देने के लिए आगरा गए थे। आगरा में मुगल संग्रहालय बनाया जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया है। सीएम योगी ने कहा, 'मैं उन लोगों को महा अनाड़ी कहता हूं जिन्हें देश, धर्म, राष्ट्रवाद, समाज और राष्ट्र के मूल्यों और सिद्धांतों की चिंता नहीं है। यह काम महा अनाड़ी गठबंधन कर रहा है।' उन्होंने कहा, केवल अयोध्या ही नहीं, हम काशी और मथुरा की ओर भी आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और देश की सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी बात
उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था। सीमा पार से घुसपैठिए देश में घुस आते थे और चीन घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाता था। अब मोदी सरकार के शासन में चीजें बदल गई हैं। सीएम योगी ने कहा, 'जब हम इस मुद्दे को उठाते थे तो कांग्रेस कहती थी कि इस पर बात न करें क्योंकि इससे (इन दोनों देशों के साथ) संबंध खराब होंगे। उन्हें देश की सुरक्षा की नहीं बल्कि संबंधों के प्रभावित होने की चिंता थी।'

'राम नाम सत्य' यात्रा निकाली जाएगी...
सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 'न्यू इंडिया' में यदि सीमा पर कोई घुसपैठ होगी तो 'राम नाम सत्य' यात्रा निकाली जाएगी। भारत और चीन के बीच सीमा पर गश्ती को लेकर हुए समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, आपने अखबारों में पढ़ा होगा कि चीनी सेना पीछे हट गई है और भारतीय सेना फिर से गश्त कर रही है। यह नया भारत है।


महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों की स्थिति क्या है
बता दें कि 'महायुति' गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं जबकि विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed