फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: Naseem Khan angry over not giving ticket to Muslims in Mh, resigns from Congress election campaign

LS Polls: महाराष्ट्र में मुस्लिमों को टिकट न देने से नाराज नसीम खान, खरगे को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी

Sat, 27 Apr 2024 02:00 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 27 Apr 2024 02:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता मोहम्मद आरिफ 'नसीम' खान ने अचानक से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कहा कि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। क्योंकि महा विकास अघाड़ी गुट ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारा है।
 

विज्ञापन
LS Polls: Naseem Khan angry over not giving ticket to Muslims in Mh, resigns from Congress election campaign
मुहम्मद आरिफ 'नसीम' खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता मोहम्मद आरिफ 'नसीम' खान ने अचानक से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कहा कि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। क्योंकि महा विकास अघाड़ी गुट ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता मोहम्मद आरिफ 'नसीम' खान ने चुनाव अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया है। साथ ही पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि किसी भी मुस्लिम नेता को पार्टी से टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एक पर भी मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारा गया।
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गुट चुनाव लड़ रहा है, जिसमें कांग्रेस समेत कई अन्य पार्टी शामिल हैं। नसीम खान ने पत्र में लिखा कि प्रदेशभर में कई मुस्लिम संगठन, नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से कम से कम एक उम्मीदवार को टिकट तो जरूर देगी। लेकिन एक को भी टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी लिखा कि जब कांग्रेस मुस्लिम से वोट चाहती है, तो मुस्लिम उम्मीदवार क्यों नहीं उतार रही। नसीम खान ने इन सभी कारणों को प्रचार समिति से इस्तीफा का कारण बताया। अंत में उन्होंने लिखा कि इन वजहों से वे मुसलमानों का सामना नहीं कर पाएंगे, उनके पास मुसलमानों के सवालों का जवाब नहीं है, कि पार्टी उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 17 पर शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 

विचारधारा से भटक गई है पार्टी
नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से समावेशिता विचारधारा पर चली आ रही है। लेकिन पार्टी अपनी समावेशी विचारधारा और सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने से भटक गई है।


संगठन फोन कर पूछ रहे इस नजरअंदाजी का कारण
कांग्रेस के किसी मुस्लिम उम्मीदवार को वोट न देने से मुसलमान भी नाराज हैं।  नसीम खान ने कहा कि कई अल्पसंख्यक संगठन और सामूहिक संगठनों के कार्यकर्ता फोन कर पूछ रहे हैं कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने चुनाव टिकट आवंटित करते समय मुसलमानों को नजरअंदाज क्यों किया? उन्होंने कहा कि मैं इस सवाल का सामना करने में असमर्थ हूं कि (अल्पसंख्यक समूहों के साथ) अन्याय क्यों किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed