फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Rahul Gandhi should start a gym Tharoor an English institute says Rajeev Chandrasekhar

Polls: ‘चुनाव बाद राहुल को जिम, थरूर को अंग्रेजी संस्थान शुरू करने चाहिए’, राजीव चंद्रशेखर का कांग्रेस पर वार

Mon, 03 Jun 2024 11:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 03 Jun 2024 11:27 PM IST
सार

Polls:  केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव के बाद शशि थरूर को एक अंग्रेजी प्रशिक्षण संस्थान शुरू करना चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी को जिम में अपना करियर शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi should start a gym Tharoor an English institute says Rajeev Chandrasekhar
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शशि थरूर को एक अंग्रेजी प्रशिक्षण संस्थान शुरू करना चाहिए और राहुल गांधी को जिम में अपना करियर शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
एक साक्षात्कार में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस में कई लोग हैं जो भाषा के मामले में बहुत अच्छे हैं और बहुत अच्छी तरह से बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘मुझे लगता है कि इस बार के चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेताओं को नया व्यवसाय शुरू करने का संकेत देंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत के लोग अपने नेताओं से कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं और कोई भी कांग्रेस नेता इस उम्मीद पर फिट नहीं बैठता। 
विज्ञापन


राजीव चंद्रशेखर ने एग्जिट पोल्स के नतीजों पर जताया भरोसा
बता दें कि राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। उनके सामने कांग्रेस नेता शशि थरूर कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी ने केरल में कभी भी किसी लोकसभा सीट पर जीत हासिल नहीं की है। इस बीच, तमाम एग्जिट पोल्स में भाजपा की लगातार तीसरी जीत की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल्स के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के लोग इस बात से खुश हैं कि एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री मोदी के लिए के लिए एक मजबूत जनादेश का इशारा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे तिरूवनंतपुरम के चुनाव परिणामों को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा दक्षिण भारत में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर का बयान हास्यास्पद- राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सहयोगी यह दिखावा करने की कोशिश करते रहते हैं कि दक्षिण भारत के मतदाता भाजपा को नहीं चाहते। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एग्जिट पोल को हास्यास्पद करार देते हुए दावा किया था कि इंडिया ब्लॉक को 295 सीटें मिलेंगी। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि थरूर का बयान हास्यास्पद है। 

बता दें कि अलग अलग एग्जिट पोल्स में इस बात का संकेत दिया गया है कि भाजपा कई राज्यों में अपना प्रदर्शन सुधार सकती है। कुछ एग्जिट पोल्स में यह भी बताया गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें हासिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed