फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   rahul gandhi says rss chief had opposed reservaton now they support quotas

RSS: 'संघ प्रमुख ने पहले आरक्षण का विरोध किया था, अब समर्थन कर रहे! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Sun, 28 Apr 2024 09:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा संविधान और विभिन्न संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश कर रही है ताकि अपने नेताओं को देश का राजा बना सकें और 20-22 अरबपतियों की मदद कर सकें। 

विज्ञापन
rahul gandhi says rss chief had opposed reservaton now they support quotas
राहुल गांधी चुनावी रैली के दौरान आक्रामक अंदाज में दिखे - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को संघ प्रमुख के ताजा बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ प्रमुख कह रहे हैं कि वे आरक्षण के समर्थन में हैं, लेकिन पूर्व में वही इसका विरोध कर चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग आरक्षण का विरोध करते हैं, वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा उनका स्वागत भी कर रही है। 
विज्ञापन


राहुल का आरोप- भाजपा-आरएसएस संविधान खत्म करने की कोशिश कर रहे
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा संविधान और विभिन्न संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश कर रही है ताकि अपने नेताओं को देश का राजा बना सकें और 20-22 अरबपतियों की मदद कर सकें। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रविवार को ही हैदराबाद में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने हमेशा से संविधान के तहत आरक्षण का समर्थन किया है। संघ प्रमुख ने कहा कि ये झूठ फैलाया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरक्षण के विरोध में है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस में वैचारिक लड़ाई
राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा कि 'भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक लड़ाई है।' कांग्रेस नेता ने संविधान की रक्षा के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा 'संविधान नींव की तरह काम करता है, यह बीज है, जिससे विभिन्न संस्थान बने हैं। वे संविधान, लोकतंत्र और विभिन्न संस्थानों को खत्म करना चाहते हैं।' राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान खत्म करना चाहती हैं और कांग्रेस संविधान की रक्षा करना चाहती है। 


'मोदी सरकार में अरबपतियों के कर्ज माफ हुए'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश में एक भाषा, एक नेता के सिद्धांत को लागू करना चाहती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर करोड़ों लोगों को लखपति बनाया जाएगा और महिलाओं के खातों में एक लाख रुपये जमा किए जाएंगे। वहीं शिक्षित बेरोजगारों को सालाना अप्रेंटिशिप कराई जाएगी। दमन में कांग्रेस के केतन पटेल का सामना भाजपा के मौजूदा सांसद लालूभाई पटेल से है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed