{"_id":"6611b0edacb99af298064196","slug":"political-journey-started-from-two-seats-crossed-300-now-bjp-requested-to-take-it-beyond-400-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : दो सीटों से शुरू हुआ राजनीतिक सफर 300 पार, अब भाजपा ने की 400 से आगे ले जाने की गुहार","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections : दो सीटों से शुरू हुआ राजनीतिक सफर 300 पार, अब भाजपा ने की 400 से आगे ले जाने की गुहार
Sun, 07 Apr 2024 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 03:35 AM IST
सार
पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए घरों के साथ ही जगह-जगह झंडा फहराया और चुनावी जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर प्रदेश भाजपा ने निकाली बाइक रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थापना दिवस पर भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए घरों के साथ ही जगह-जगह झंडा फहराया और चुनावी जीत का संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के डिजिटल प्रचार के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने क्यूआर कोड जारी किया, जिस पर क्लिक करते ही मोदी सरकार की उपलब्धियों, गारंटियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब इस पार्टी ने जन्म लिया, तब दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रवाद, राष्ट्र सर्वोपरि एवं राष्ट्र का मूलमंत्र दिया था। आज उसी मूलमंत्र को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है। मात्र 2 सीटों से प्रारंभ हुआ यह सफर आज 300 के पार है और अब 400 पार के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने क्यूआर कोड के 50 दिन के प्रचार कार्यक्रम का विवरण रखा।
विज्ञापन