फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   pm modi interview talks about kejriwal bail mamata banerjee judiciary comment naveen patnaik kashmir

PM Modi: पीएम मोदी का दावा: 'TMC अस्तित्व के लिए लड़ रही, BJP के लिए सबसे ज्यादा फायदे वाला राज्य होगा बंगाल'

Tue, 28 May 2024 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 May 2024 10:55 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ताजा इंटरव्यू में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने और धर्म के आधार आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि कांग्रेस संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन
pm modi interview talks about kejriwal bail mamata banerjee judiciary comment naveen patnaik kashmir
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी ने ताजा इंटरव्यू में कहा कि 'वह एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अलर्ट करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अंधेरे में रखकर उनके आरक्षण को लूटा जा रहा है।' उन्होंने कहा कि 'चुनाव ऐसा समय है, जब मुझे देशवासियों को इस सबसे बड़े खतरे को लेकर आगाह करना चाहिए। मैं लोगों को समझा रहा हूं कि यह भारत के संविधान की मूल भावना का उल्लंघन है और ये वोटबैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा है।' पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा को बंपर सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


धर्म के आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा 'जो खुद को दलितों, आदिवासियों का हितैषी बताते हैं, असल में वे उनके दुश्मन हैं। उनके घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की झलक है। क्या आप वोटबैंक की राजनीति के लिए आने वाली पीढ़ियों को भी बर्बाद करना चाहते हैं? मैं दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्ग के भाइयों और बहनों के लिए लड़ रहा हूं।'
विज्ञापन


बंगाल हाईकोर्ट द्वारा साल 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द करने के फैसले पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 'उनके पास एक कार्यप्रणाली है। सबसे पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश में कानून बनाकर इसे अल्पसंख्यकों को देने का पाप शुरू किया, लेकिन वे हार गए। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता है इसलिए उन्होंने चतुराई से पिछले दरवाजे से खेल शुरू किया और इन लोगों ने रातों-रात मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी बना दिया और ओबीसी से उनके अधिकार छीन लिए...जब हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वो न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं... ये स्थिति किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हो सकती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बंगाल को लेकर पीएम मोदी का बड़ा दावा
पीएम मोदी ने बंगाल को लेकर कहा, 'बंगाल के चुनाव में टीएमसी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे 3 (विधायक) थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया। हमें पिछले चुनाव में भारी बहुमत मिला था। इस बार पूरे हिंदुस्तान में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट कोई होगा तो पश्चिम बंगाल होने वाला है। भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रहा है। वहां का चुनाव एक तरफा है। जनता उसकी अगुवाई कर रही है। टीएमसी के लोग बौखलाए हुए हैं लगातार हत्याएं हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के पहले जेलों में बंद किया जा रहा है।'

कश्मीर में बंपर वोटिंग पर विपक्ष को दिखाया आईना
कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग पर पीएम मोदी ने कहा, 'मैं चाहूंगा कि कश्मीर की जो स्थिति बदली है उसके संदर्भ में मैं सबसे पहले देश के न्यायतंत्र को प्रार्थना करना चाहता हूं। सरकार के काम करने की रणनीति होती है। उसके लिए कभी मुझे इंटरनेट बंद करना पड़ा, कोई NGO कोर्ट चला गया और कोर्ट में वे मुद्दा बन गया। भले मैंने कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद किया था लेकिन आज वहां के बच्चे बहुत गर्व के साथ कहते हैं कि 5 साल से इंटरनेट बंद नहीं हुआ है। 5 साल से हमें सब सुविधाएं मिल रही हैं। कुछ दिन तकलीफ हुई लेकिन अच्छे काम के लिए हुई थी। जो ऐसे NGO हैं जिन्होंने अदालतों के भरोसे लड़ाई शुरू की है उनसे देश को बचाना बहुत जरूरी है।'

उन्होंने कहा, 'धारा 370 सिर्फ 4-5 परिवारों का एजेंडा था, ये न तो कश्मीर के लोगों का एजेंडा था और न ही देश के लोगों का एजेंडा था। अपने फायदे के लिए उन्होंने 370 की ऐसी दीवार बनाई थी और कहते थे कि 370 हटाओगे तो आग लग जाएगी। आज ये सच हो गया है कि 370 हटने के बाद और एकता का एहसास हो रहा है। कश्मीर के लोगों में अपनेपन की भावना बढ़ रही है और इसलिए इसका सीधा परिणाम चुनाव, पर्यटन में भी दिख रहा है।'

'ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है'
ओडिशा विधानसभा चुनाव पर पीएम मोदी ने कहा, '25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि कुछ ऐसे लोगों की टोली है जिसने पूरे ओडिशा की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है... ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा खिलेगा।' उन्होंने कहा, '...ओडिशा के पास इतने प्राकृतिक संसाधन हैं, इतने समृद्ध राज्य में गरीब लोगों को देखकर दुख होता है। ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है... ओडिशा की वर्तमान सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है।'


केजरीवाल को लेकर पीएम मोदी ने की ये टिप्पणी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि 'पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा'। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'बेहतर होगा कि ये लोग संविधान पढ़ लें, देश के कानून पढ़ लें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed