फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM is scared, may even shed tears on stage Rahul Gandhi's fresh salvo at Modi

Election: पीएम पर बरसे राहुल गांधी, कहा- डरे हुए मोदी कभी भी रो पड़ेंगे; अग्निवीर योजना खत्म करने का किया वादा

Fri, 26 Apr 2024 04:01 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 26 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं और किसी भी मंच से आंसू बहा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना खत्म होगी और जीएसटी में बदलाव किया जाएगा। 

विज्ञापन
PM is scared, may even shed tears on stage Rahul Gandhi's fresh salvo at Modi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जारी है और इस बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और इस वजह से किसी भी मंच पर आंसू बहा सकते हैं। कर्नाटक के विजयपुरा मे राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपने प्रधानमंत्री के संबोधनों को सुना है, तो आपको लगा होगा कि वह डरे हुए हैं। राहुल ने संभावना जताई कि पीएम किसी भी मंच पर आंसू बहा सकते हैं। 

विज्ञापन


जनता का ध्यान भटका रहे हैं पीएम मोदी- राहुल 
बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने मंगलसूत्र, धन का पुनर्वितरण और पुश्नैती संपत्ति पर टैक्स को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर अलग अलग माध्यमों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वह चीन तो कभी पाकिस्तान के बारे में बातें करते हैं, कभी आपको थालियां बजाने को कहते हैं तो कभी आपको आपके मोबाइल फोन की लाइट जलाने को कहते हैं। इस तरह से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिशें हो रहीं हैं। 
विज्ञापन


गरीबों का धन छीनकर कुछ लोगों को अरबपति बनाया गया- राहुल
राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि इस समय देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही देश में बेरोजगारी और महंगाई पर रोक लगाकर लोगों को उनका हक दिला सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ गरीब लोगों का धन छीनकर कुछ लोगों को अरबपति बनाया है। उन्होंने कहा कि इस समय देश के 22 लोगों के पास देश के 70 करोड़ लोगों के बराबर संपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय सिर्फ एक प्रतिशत लोग देश की 40 फीसदी संपत्ति पर कब्जा जमाए हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर मौजूदा योजनाओं को देखें तो दलित, ओबीसी और पिछली जातियों को कोई भी फायदा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पीएम मोदी ने जिन लोगों को अरबपति बनाया है, वह पैसा गरीबों लोगों में बांटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांग्रेस सत्ता में लौटी तो खत्म होगी अग्निवीर योजना’
राहुल ने युवाओं से वादा किया कि अग्निवीर योजना को भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अग्निवीर योजना में 18 से 21 साल के युवाओं को तीन साल तक सेना में काम करने का मौका दिया जा रहा है। इस तरह से पीएम मोदी ने युवाओं से सेना की नौकरी छीनी है, जो कि भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस वजह से इस योजना का खत्म होना जरूरी है।  


जीएसटी में बदलाव करेगी कांग्रेस- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने लोगों पर जबरन जीएसटी थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पांच अलग-अलग प्रकार के कर लगाए, जो जनता पर बहुत भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीएसटी में बदलाव करेगी और लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed