फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Name in business-now position in politics, Pallavi Dempo, first woman candidate of BJP in the history of Goa

चर्चित चेहरा: बिजनेस में नाम-अब सियासत में मुकाम, गोवा के इतिहास में BJP की पहली महिला उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो

Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला, पणजी
अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
सार

रसायन विज्ञान में स्नातक और एमआईटी पुणे से बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए पल्लवी डेम्पो ने नाम की घोषणा के बाद पणजी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत का कोई समय नहीं होता। भाजपा की विचारधारा में भरोसा है।

विज्ञापन
Name in business-now position in politics, Pallavi Dempo, first woman candidate of BJP in the history of Goa
पल्लवी डेम्पो। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को दक्षिण गोवा सीट से मैदान में उतारा है। डेम्पो इंडस्ट्रीज लि. की कार्यकारी निदेशक और डेम्पो चैरिटीज ट्रस्ट की ट्रस्टी पल्लवी डेम्पो के सहारे भाजपा अपनी महिला सशक्तीकरण की छवि को मजबूत करना और कांग्रेस के गढ़ में अपनी तीसरी जीत तलाशना चाहती है।

विज्ञापन


रसायन विज्ञान में स्नातक और एमआईटी पुणे से बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए पल्लवी ने नाम की घोषणा के बाद पणजी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत का कोई समय नहीं होता। भाजपा की विचारधारा में भरोसा है, इसलिए साथ आई। भाजपा यहां सिर्फ दो बार 1999 और 2014 में जीती है। कांग्रेस 10 बार इस सीट पर कब्जा जमा चुकी है।
विज्ञापन


1400 करोड़ की संपत्ति से चर्चा में आईं पल्ल्वी
पल्लवी ने नामांकन में पति के साथ मिलाकर 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। पल्लवी के पास लग्जरी गाड़ियां, दुबई व लंदन में एक-एक अपार्टमेंट भी है। पल्लवी शिक्षा, खेल व समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने चुनावी बॉन्ड खरीदे, भाजपा ने भुनाए
पल्लवी के पति श्रीनिवास डेम्पो फुटबॉल से लेकर रियल एस्टेट और शिप बिल्डिंग तक के काम में सक्रिय डेम्पो ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्होंने 2019 से 2024 के बीच करीब 1.35 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे। जिनमें से भाजपा ने दो मौकों पर करीब एक करोड़ रुपये के बॉन्ड भुनाए। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनिवास ने 1.25 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे, जिनमें से भाजपा ने 50 लाख के बॉन्ड भुनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 2019 से 2024 के बीच 1.1 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे, जिनमें से फिर भाजपा ने 50 लाख रुपये के बॉन्ड भुनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed