{"_id":"66608c20206d1da8680561c8","slug":"mandate-is-against-pm-modi-and-his-style-of-politics-kharge-at-india-bloc-meeting-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: सरकार बनाने का दावा नहीं करेगा I.N.D.I.A.? खरगे ने कहा- हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Election: सरकार बनाने का दावा नहीं करेगा I.N.D.I.A.? खरगे ने कहा- हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे
Wed, 05 Jun 2024 09:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:32 PM IST
सार
Election: I.N.D.I.A. द्वारा सरकार बनाने के दावे पर संशय बरकरार है लेकिन, खरगे ने यह स्पष्ट कर कहा है ‘हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनादेश ने भाजपा नेताओं और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
INDI गठबंधन के नेता
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के गठबंधन (I.N.D.I.A.) के नेताओं ने भी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास में मंथन किया। हालांकि, विपक्षी गठबंधन द्वारा सरकार बनाने के दावे पर संशय बरकरार है लेकिन, खरगे ने यह स्पष्ट कर कहा है ‘हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।’
विज्ञापन
खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना
बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि I.N.D.I.A. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार को नहीं चाहती है और इसलिए I.N.D.I.A. द्वारा जनता की इच्छा को साकार करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
हमने संघर्ष किया और एकजुट होकर लड़े- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हमने अच्छा संघर्ष किया, एकजुट होकर और दृढ़ता से लड़े।’ खरगे ने आगे कहा I.N.D.I.A. उन सभी दलों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इस बार जनादेश निर्णायक रूप से पीएम मोदी और उनकी राजनीति की शैली के खिलाफ है।
विज्ञापन
देश की जनता का आभार- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘I.N.D.I.A. के सभी घटक दल देश की जनता का आभार प्रकट करते हैं। लोकसभा चुनाव के जनादेश ने भाजपा नेताओं और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। भारत के संविधान की रक्षा के लिए और महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ I.N.D.I.A. भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।’
बैठक में शामिल रहे ये नेता
विपक्ष की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, एमके स्टालिन, अभिषेक बनर्जी, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, शरद पवार, डी राजा, संजय राउत, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, सुप्रिया सुले और अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल रहे।