{"_id":"65e4bd6dad9065277d0cea6c","slug":"major-contenders-for-aligarh-lok-sabha-ticket-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Lok Sabha: हर पार्टी में असमंजस, दावेदारों की गणेश परिक्रमा तेज, ये नाम हैं टिकट की रेस में","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोक सभा","slug":"lok-sabha"}}
Aligarh Lok Sabha: हर पार्टी में असमंजस, दावेदारों की गणेश परिक्रमा तेज, ये नाम हैं टिकट की रेस में
Mon, 04 Mar 2024 04:34 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:34 AM IST
सार
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा, सपा और बसपा के टिकट पाने के लिए दावेदार दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। भाजपा की पहली लिस्ट के बाद सभी दलों में बैचेनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। मगर अभी तक किसी भी दल में अलीगढ़ सीट पर दावेदारों की घोषणा न होना असमंजस बढ़ा रहा है। दावेदारों के स्तर से गणेश परिक्रमा का क्रम जारी है। सबसे ज्यादा बेचैन भाजपा व सपा के दावेदार हैं। बसपा में अभी तक कोई महत्वपूर्ण नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, सभी दलों के सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्द घोषणा होगी। देरी अगर होगी तो बसपा के स्तर से ही हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा
भाजपा संगठन द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद अलीगढ़ के दावेदारों की शीर्ष नेताओं के आगे पीछे गणेश परिक्रमा और तेज हो गई है। इसमें सभी अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। भाजपा में मौजूदा सांसद सतीश गौतम के अलावा विधायक अनिल पाराशर, पूर्व सांसद शीला गौतम का परिवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजेश भारद्वाज, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, डॉ. संजय भार्गव, भाजपा नेता कुशलपाल सिंह, राहुल सारस्वत राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर, अनूप शर्मा, डॉ.निशित शर्मा आदि प्रमुख दावेदार हैं। इन सभी के स्तर से अपने अपने प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
इधर, पहली सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने दिल्ली डेरा डाल दिया है और अपने अपने स्तर से अपने अपने संपर्क के शीर्ष नेताओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। 2 मार्च को सांसद के अलावा महानगर अध्यक्ष व राहुल सारस्वत आदि ने दिल्ली में डेरा डाल रखा था। किसके प्रयास कितने सफल होंगे, ये तो आने वाली दूसरी सूची तय करेगी। मगर इतना जरूर है कि अलीगढ़ सीट बेहद हॉट बन गई है।
विज्ञापन
सपा
अगर सपा में बात करें तो यहां खुद सपा के स्तर से पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को यह सीट ऑफर की गई है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह, भगवान शर्मा गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मौजूदा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर आदि के नाम दावेदारों में प्रमुख हैं। इन सभी के स्तर से अपने अपने प्रयास किया जा रहे हैं।
बसपा
बसपा की बात करें तो कोई प्रमुख नाम सामने नहीं आया है। हां, पार्टी खुद अपने स्तर से कई नामों पर विचार कर रही है। पूर्व मेयर मो.फुरकान, सलमान शाहिद के अपने अपने प्रयास हैं। बाकी कुछ नामों पर पार्टी के स्तर से खुद प्रयास किया जा रहा है।