फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections Delhi: Jaiprakash Aggarwal will contest elections from Chandni Chowk for the 8th time.

LS Elections Delhi :  जेपी अग्रवाल आठवीं बार चांदनी चौक से लड़ेंगे, मुकाबला व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल से

Mon, 15 Apr 2024 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 07:02 AM IST
सार

इस सीट वे तीन बार जीते हैं, जबकि चार बार हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दो बार उत्तर-पूर्व क्षेत्र से भी चुनाव लड़कर एक बार जीत हासिल की।

विज्ञापन
LS Elections Delhi: Jaiprakash Aggarwal will contest elections from Chandni Chowk for the 8th time.
जेपी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे जयप्रकाश अग्रवाल 8वीं बार चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट वे तीन बार जीते हैं, जबकि चार बार हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दो बार उत्तर-पूर्व क्षेत्र से भी चुनाव लड़कर एक बार जीत हासिल की।

विज्ञापन


गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने वाले अग्रवाल का चांदनी चौक क्षेत्र में इस बार भाजपा उम्मीदवार व व्यापारी नेता प्रवीण खंंडेलवाल से मुकाबला होगा। खंडेलवाल के चाचा ताराचंद खंडेलवाल ने उन्हें वर्ष 1991 में हराया था। वर्ष 1983 में पार्षद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले जयप्रकाश इस क्षेत्र से वर्ष 1984 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 व 2019 में चुनाव लड़ा। वर्ष 1984, 1989 व 1996 में जीतने सफल रहे जबकि वर्ष 1991 में भाजपा के ताराचंद खंडेलवाल, 1998 व 1999 में भाजपा के विजय गोयल और वर्ष 2019 में भाजपा के डाॅ. हर्षवर्धन से हार गए थे। 
विज्ञापन


वर्ष 1998 व 1999 में लगातार दो बार हारने के कारण कांग्रेस ने वर्ष 2004 में उन्हें टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस ने अधिवक्ता कपिल सिब्बल को चुनाव लड़ाया था। हालांकि, कांग्रेस ने जयप्रकाश को दिल्ली से राज्यसभा का सांसद बनाया। वर्ष 2009 के चुनाव के दौरान नवंबर 84 सिख दंगों का मामला उठने के कारण कांग्रेस ने उत्तर पूर्व क्षेत्र से जगदीश टाइटलर से टिकट वापस लेकर जयप्रकाश को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के बीएल शर्मा प्रेम को हराया था। हालांकि, वर्ष 2014 में इस क्षेत्र से मनोज तिवारी ने उन्हें हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्ष बाद फिर उदित राज चुनाव मैदान में
उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से उदित राज दूसरी बार किस्मत आजमाएंगे। पूर्व नौकरशाह उदित राज ने इंडियन जस्टिस पार्टी बनाकर राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट दिया था और उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ को हराया था, लेकिन वर्ष 2019 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके विरोध में उदित राज ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस तरह इस क्षेत्र से पांच साल बाद एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

चांदनी चौक में वैश्य नेताओं के बीच टक्कर
चांदनी चौक क्षेत्र में एक बार फिर वैश्य समुदाय के नेताओं के बीच मुकाबला होगा। भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल व कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 1984, 2004 व 2009 को छोड़कर इस क्षेत्र में हर बार वैश्य समुदाय के नेताओं के बीच मुकाबला हुआ है। वैश्य क्षेत्र माने जाने वाले चांदनी चौक में वर्ष 2004 में कांग्रेस व भाजपा ने अन्य वर्ग के नेताओं को उम्मीदवार बनाया था। उस दौरान कांग्रेस ने कपिल सिब्बल व भाजपा ने स्मृति ईरानी को चुनाव लड़ाया था। 


वर्ष 2009 में कांग्रेस ने एक बार फिर कपिल सिब्बल को चुनाव लड़ाया, लेकिन भाजपा ने फिर वैश्य समुदाय के नेता पर दांव लगाया। भाजपा ने विजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वे चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed