फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: AAP trying to cross the election boat from the jail bars.

LS Elections : जेल की सलाखों से चुनावी नैया पार लगाने की फिराक में है आप, सहानुभूति से 'खेला' पलटने की योजना

Mon, 01 Apr 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
सार
यदि केजरीवाल के सलाखों के पीछे की तस्वीर अपना असर छोड़ती है तो आप को दिल्ली के आधे से ज्यादा वोट मिल जाएंगे। यह दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत का कारण बन सकते हैं।
loader
LS Elections: AAP trying to cross the election boat from the jail bars.
रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैली में मंच पर लगीं दोनों स्क्रीनों पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की तस्वीरें दिखीं, लेकिन हर बार केजरीवाल की सलाखों के पीछे की तस्वीर ही चलाई गई। पार्टी नेताओं का दावा है कि दिल्ली के 54 फीसदी निम्न व मध्यम वर्ग के वोटर मुख्यमंत्री से जुड़े हुए हैं। वे उन्हें जेल में देखना पसंद नहीं कर रहे। ऐसे में उनकी सलाखों के पीछे की तस्वीर पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।



पिछले दो लोकसभा चुनावों में पार्टी को मतदाताओं का साथ नहीं मिला, जबकि विधानसभा में इन्हीं लोगों ने पार्टी के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान किया। ऐसे में यदि केजरीवाल के सलाखों के पीछे की तस्वीर अपना असर छोड़ती है तो आप को दिल्ली के आधे से ज्यादा वोट मिल जाएंगे। यह दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत का कारण बन सकते हैं। हालांकि, रैली के मुख्य पोडियम पर भी केजरीवाल की तस्वीर लगाई थी, लेकिन कुछ देर बार ही कुछ नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इससे आप नेताओं ने तस्वीर को हटवा दिया। यह तस्वीर भी जेल की सलाखों के साथ थी। 


इधर, आप से अलग हुए पुराने नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से पार्टी के पक्ष में आने लगे हैं। कांग्रेस के वे नेता जो पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे, उन्होंने भी रैली में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।

बूथ स्तर पर तेज होगा अभियान
मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी। इसे लेकर पार्टी में नीति तैयार हो गई है। रामलीला मैदान में सभी दलों के नेताओं ने भी केंद्र सरकार का विरोध केजरीवाल की गिरफ्तारी से ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed