फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Elections: Modi-Yogi will churn the state from east to west

Loksabha Elections : पूरब से पश्चिम तक यूपी को मथेंगे मोदी-योगी, हर चरण में होंगी प्रधानमंत्री की चुनावी सभाएं

Mon, 11 Mar 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 05:39 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तैयार करना शुरू किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर की सभाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Loksabha Elections: Modi-Yogi will churn the state from east to west
pm modi cm yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरब से पश्चिम तक चुनावी सभाएं और रोड शो कर माहौल बनाएंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तैयार करना शुरू किया है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर की सभाएं कराई जाएंगी। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य मंत्री भी यूपी में चुनावी सभाएं करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी  यूपी में सभाएं करेंगे। यूपी की प्रत्येक लोकसभा सीट पर एक छोटी और एक बड़ी सभा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


चुनाव के दिन पड़ोसी क्षेत्र में करेंगे रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। यूपी में छह से सात चरणों में चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी पहले चरण में जिस दिन मतदान होगा उस दिन या उससे एक दिन पहले आसपास में दूसरे चरण से जुड़े क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। प्रत्येक चरण में मोदी की एक से दो रैलियां कराने की तैयारी है। काशी में पीएम मोदी का रोड शो भी कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर से दक्षिण तक जाएंगे योगी
यूपी के हर लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली कराने की तैयारी है। सीएम योगी केवल यूपी ही नहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार में भी चुनावी सभाएं करने जाएंगे। पहले चरण के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अधिकांश जगह से मोदी, शाह और योगी की रैली, रोड शो की मांग आनी शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में मोदी, शाह, नड्डा और योगी के चुनावी दौरों का प्रस्तावित कैलेंडर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed