फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loksabha Chunav: New Delhi seat gave many stalwarts to the country

Loksabha Chunav : नई दिल्ली लोकसभा सीट ने देश को दिए कई दिग्गज, यहां से जीतकर पीएम और गृहमंत्री भी बने सांसद

Fri, 15 Mar 2024 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 06:31 AM IST
सार

नई दिल्ली पहले भी चर्चित सीट रही है। प्रधानमंत्री व किसी भी प्रदेश से महिला मुख्यमंत्री बनने वाली सुचेता कृपलानी यहां से सांसद बनी थीं। इस सीट से जीतकर सांसद कैबिनेट का हिस्सा भी बनते हैं।

विज्ञापन
Loksabha Chunav: New Delhi seat gave many stalwarts to the country
इस बार बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली लोकसभा संसदीय सीट फिर चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली पहले भी चर्चित सीट रही है। प्रधानमंत्री व किसी भी प्रदेश से महिला मुख्यमंत्री बनने वाली सुचेता कृपलानी यहां से सांसद बनी थीं। इस सीट से जीतकर सांसद कैबिनेट का हिस्सा भी बनते हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्र में भूमिका निभाते रहे हैं। पहली व दूसरी लोकसभा चुनाव में सांसद रहीं सुचेता कृपलानी बाद में यूपी की मुख्यमंत्री बनीं। इसी तरह अटल बिहारी बाजपेयी 1777 और 1980 में यहां से सांसद रहे। एनडीए का नेतृत्व करने के साथ वे देश के प्रधानमंत्री बने। इसी तरह 9वीं और 10वीं लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोहिनी गिरी और फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को हराया है। वे देश के केंद्रीय सूचना प्रसार मंत्री, गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री तक बने। जनसंघ से बलराज मधोक भी इसी सीट से सांसद रहे हैं। यहां से जीतने वाले नेताओं की केंद्रीय मंत्री बनने की फेहरिस्त भी लंबी है। 
विज्ञापन


कृष्ण चंद पंत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कैबिनेट में रक्षा मंत्री बने। बाद में योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी चुने गए। तीन बार लोकसभा चुनाव जीते जगमोहन आरके धवन व राजेश खन्ना को शिकस्त देकर केंद्र में शहरी विकास विकास मंत्री रहे। अजय माकन और मीनाक्षी लेखी भी केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी इतिहास
            साल        सांसद                  पार्टी

  • 1952    सुचेता कृपलानी    किसान मजदूर प्रजा पार्टी
  • 1957    सुचेता कृपलानी    कांग्रेस
  • 1962    एमसी खन्ना    कांग्रेस
  • 1967    एमएल सोढ़ी    जनसंघ
  • 1871    मुकुल बनर्जी    कांग्रेस
  • 1977    अटल बिहारी वाजपेयी    भारतीय लोकदल (जनसंघ)
  • 1980    अटल बिहारी वाजपेयी    जनता नेशनल पार्टी (जेएनपी)
  • 1984    कृष्ण चंद पंत    कांग्रेस
  • 1989    एलके आडवाणी    भाजपा
  • 1991    एलके आडवाणी    भाजपा
  • 1996    जगमोहन    भाजपा
  • 1998    जगमोहन    भाजपा
  • 1999    जगमोहन    भाजपा
  • 2004    अजय माकन    कांग्रेस
  • 2009    अजय माकन    कांग्रेस
  • 2014    मीनाक्षी लेखी    भाजपा
  • 2019    मीनाक्षी लेखी    भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed