{"_id":"65f39dec26fa357073051f56","slug":"loksabha-chunav-new-delhi-seat-gave-many-stalwarts-to-the-country-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Chunav : नई दिल्ली लोकसभा सीट ने देश को दिए कई दिग्गज, यहां से जीतकर पीएम और गृहमंत्री भी बने सांसद","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Loksabha Chunav : नई दिल्ली लोकसभा सीट ने देश को दिए कई दिग्गज, यहां से जीतकर पीएम और गृहमंत्री भी बने सांसद
Fri, 15 Mar 2024 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:31 AM IST
सार
नई दिल्ली पहले भी चर्चित सीट रही है। प्रधानमंत्री व किसी भी प्रदेश से महिला मुख्यमंत्री बनने वाली सुचेता कृपलानी यहां से सांसद बनी थीं। इस सीट से जीतकर सांसद कैबिनेट का हिस्सा भी बनते हैं।
विज्ञापन
इस बार बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नई दिल्ली लोकसभा संसदीय सीट फिर चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली पहले भी चर्चित सीट रही है। प्रधानमंत्री व किसी भी प्रदेश से महिला मुख्यमंत्री बनने वाली सुचेता कृपलानी यहां से सांसद बनी थीं। इस सीट से जीतकर सांसद कैबिनेट का हिस्सा भी बनते हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्र में भूमिका निभाते रहे हैं। पहली व दूसरी लोकसभा चुनाव में सांसद रहीं सुचेता कृपलानी बाद में यूपी की मुख्यमंत्री बनीं। इसी तरह अटल बिहारी बाजपेयी 1777 और 1980 में यहां से सांसद रहे। एनडीए का नेतृत्व करने के साथ वे देश के प्रधानमंत्री बने। इसी तरह 9वीं और 10वीं लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोहिनी गिरी और फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को हराया है। वे देश के केंद्रीय सूचना प्रसार मंत्री, गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री तक बने। जनसंघ से बलराज मधोक भी इसी सीट से सांसद रहे हैं। यहां से जीतने वाले नेताओं की केंद्रीय मंत्री बनने की फेहरिस्त भी लंबी है।
विज्ञापन
कृष्ण चंद पंत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कैबिनेट में रक्षा मंत्री बने। बाद में योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी चुने गए। तीन बार लोकसभा चुनाव जीते जगमोहन आरके धवन व राजेश खन्ना को शिकस्त देकर केंद्र में शहरी विकास विकास मंत्री रहे। अजय माकन और मीनाक्षी लेखी भी केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
चुनावी इतिहास
साल सांसद पार्टी
- 1952 सुचेता कृपलानी किसान मजदूर प्रजा पार्टी
- 1957 सुचेता कृपलानी कांग्रेस
- 1962 एमसी खन्ना कांग्रेस
- 1967 एमएल सोढ़ी जनसंघ
- 1871 मुकुल बनर्जी कांग्रेस
- 1977 अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय लोकदल (जनसंघ)
- 1980 अटल बिहारी वाजपेयी जनता नेशनल पार्टी (जेएनपी)
- 1984 कृष्ण चंद पंत कांग्रेस
- 1989 एलके आडवाणी भाजपा
- 1991 एलके आडवाणी भाजपा
- 1996 जगमोहन भाजपा
- 1998 जगमोहन भाजपा
- 1999 जगमोहन भाजपा
- 2004 अजय माकन कांग्रेस
- 2009 अजय माकन कांग्रेस
- 2014 मीनाक्षी लेखी भाजपा
- 2019 मीनाक्षी लेखी भाजपा