{"_id":"661c31ad64f667ae6e0bc123","slug":"lok-sabha-elections-voice-raised-to-postpone-the-election-of-anantnag-rajori-seat-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : अनंतनाग-राजोरी सीट का चुनाव टालने की गुहार, इस दलील के साथ निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections : अनंतनाग-राजोरी सीट का चुनाव टालने की गुहार, इस दलील के साथ निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
Mon, 15 Apr 2024 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Demo Pic
- फोटो :
एजेंसी
विस्तार
परिसीमन के बाद सत्ता संतुलन की दृष्टि से बनी नई सीट अनंतनाग-राजोरी को जोड़ने वाले मुगल रोड के मौसम की वजह से बार-बार बंद होने से प्रचार में व्यवधान का हवाला देते हुए अब इस सीट का चुनाव टालने की आवाज उठने लगी है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पत्र लिखकर इस चुनाव को बाद के चरणों में कराने की मांग की है ताकि इस रोड से प्रत्याशियों तथा समर्थकों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पार्टियों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि 18 विधानसभा वाले इस संसदीय सीट में दक्षिण कश्मीर की 11 और राजोरी-पुंछ की सात विधानसभा सीटें आती हैं। वोटर के लिहाज से भी राजोरी-पुंछ में सात लाख से अधिक तो दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग, कुलगाम व शोपियां में लगभग 11 लाख वोटर हैं। बार-बार मुगल रोड बंद होने की वजह से कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं को कश्मीर और जम्मू संभाग के राजोरी-पुंछ में आने-जाने में परेशानी होगी। नामांकन अनंतनाग में होना है। ऐसे में राजोरी-पुंछ के कार्यकर्ताओं को जम्मू के रास्ते अनंतनाग पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इन दिक्कतों की वजह से चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं का रुझान कम होगा। प्रत्याशी भी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
पार्टियों का कहना है कि नामांकन शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे एक-एक दिन बीतता जा रहा है। ऐसे में उनके लिए प्रचार के वास्ते दिन कम होते जा रहे हैं। समय कम मिलने से गांव-गांव तक प्रत्येक वोटर तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों का दावा है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशियों ने फार्म भी भरने शुरू कर दिए हैं।
राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चुनाव की तिथि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। हालांकि, अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। दरअसल लोकतंत्र के पर्व में प्रत्याशियों को आने वाली परेशानी के मद्देनजर यह आवाज उठाई गई है।
- अल्ताफ बुखारी, अध्यक्ष-जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी