फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha elections: ECI orders repolling at 6 polling stations in Outer Manipur on April 30

Lok Sabha Election: बाहरी मणिपुर के छह मतदान केंद्रों पर फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग का आदेश

Sun, 28 Apr 2024 07:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Apr 2024 07:05 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया। आयोग ने 30 अप्रैल को इन केंद्रों पर नए सिरे से चुनाव कराने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: ECI orders repolling at 6 polling stations in Outer Manipur on April 30
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान की प्रक्रिया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चुनाव आयोग ने बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया। आयोग ने 30 अप्रैल को इन केंद्रों पर नए सिरे से चुनाव कराने का एलान किया है। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया, चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58ए (2) के तहत निर्देश दिया है कि 26 अप्रैल को सूचीबद्ध छह मतदान केंद्रों के मतदान को शून्य घोषित किया जाए और इन मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक नए सिरे से मतदान कराए जाएं। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार झा ने इन केंद्रों के मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकलें। 

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की कई घटनाएं हुईं थीं, जिसके बाद 22 अप्रैल को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया गया था। अगले चरण का मतदान 7 मई को होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed