{"_id":"65f9fd1cdd89801ebd0ed8c3","slug":"lok-sabha-elections-congress-will-bring-charge-sheet-against-bjp-mps-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : भाजपा सांसदों के खिलाफ आरोपपत्र लाएगी कांग्रेस, लवली ने कहा- बताएं क्या किया 10 साल में","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections : भाजपा सांसदों के खिलाफ आरोपपत्र लाएगी कांग्रेस, लवली ने कहा- बताएं क्या किया 10 साल में
Wed, 20 Mar 2024 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 02:31 AM IST
सार
इस कारण भाजपा ने छह सांंसदों के टिकट काट दिए। भाजपा के सांसदों के कामकाज के संबंध में कांग्रेस आरोपपत्र जारी करेगी जिससे जनता को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
arvinder singh lovely
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के सांसदों ने 10 साल के दौरान कोई कार्य नहीं किया। इस कारण भाजपा ने छह सांंसदों के टिकट काट दिए। भाजपा के सांसदों के कामकाज के संबंध में कांग्रेस आरोपपत्र जारी करेगी जिससे जनता को अवगत कराया जाएगा। भाजपाई 100 दिनों की कार्ययोजना बताकर जनता को गुमराह करने की जगह अपने सांसदों के कामकाज का ब्योरा दे।
विज्ञापन
लवली ने भाजपा उम्मीदवारों ओर से सभी संसदीय क्षेत्रों में नई दिल्ली की तरह केंद्र सरकार के अस्पताल खुलवाने की घोषणा पर सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार ने दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में एक भी नया अस्पताल नहीं बनवाया। कांग्रेस सरकार ने मेट्रो फेज-तीन के लिए 112 किमी की मंजूरी दिलाई थी जिसका काम 2015 तक पूरा होना था, लेकिन केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण 2024 तक सिर्फ 50 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कांग्रेस की शीला सरकार ने किया जिसका श्रेय भाजपा सांसद ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 2019 तक प्रत्येक सांसद को तीन-तीन गांव और 2024 तक पांच-पांच गांव गोद लेने थे। ऐसे में अब तक 56 गांव आदर्श गांव बनने थे, लेकिन भाजपा सांसदों ने लगभग 12 गांव ही गोद लिए और कोई विकास कार्य नहीं किया। वहीं, पूर्व मंत्री हारुन युसूफ ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा इसका उल्लंघन कर रही है। प्रधानमंत्री के फोटो लगे थैलों में राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह प्रधानमंत्री की फोटो लगी रहना आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाई
आचार संहिता लागू होने के बाद निगम ने दो लाख से ज्यादा राजनीतिक प्रचार सामग्री हटा दी हैं। करीब डेढ़ लाख पोस्टर, 22 हजार होर्डिंग, 17 हजार से ज्यादा बैनर और करीब 12 हजार छोटे बोर्ड सड़कों, सरकारी कार्यालयों और आसपास सार्वजनिक जगहों से हटाए गए।
17 मार्च तक रोहिणी जोन में 4359, सिटी एसपी जोन में 10366, सिविल लाइन जोन में 4000, करोल बाग जोन में 3975, नरेला जोन में 2997, केशवपुरम जोन में 2372, दक्षिण जोन में 7817, पश्चिमी जोन में 3863, नजफगढ़ जोन में 5006, मध्य जोन में 3457, शाहदरा दक्षिणी जोन में 6859 व शाहदरा उत्तरी जोन में 15972 बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए गए। 18-19 मार्च को कार्रवाई तेज करते हुए 1,30,321 बैनर पोस्टर, होर्डिंग हटाए गए।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निगम ने अवैध प्रचार सामग्री हटाने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। सभी जोन में स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई है। निगम की ओर से कहा गया है कि ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दलबदल : दो पूर्व निगम पार्षदों समेत कई नेता भाजपा में शामिल
चुनाव नजदीक आते ही पार्टी बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को आप व कांग्रेस के कई समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में पूर्व निगम पार्षद सत्यवती चौहान व रमेश चौहान ने भाजपा की सदस्यता ली। इनके अलावा कांग्रेस पूर्व निगम प्रत्याशी फलजीत बेगम, आरती युवराज सिंह, आम आदमी पार्टी की पूर्व निगम प्रत्याशी सुमित शौकीन, प्रचार मंत्री फरीद शाह समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए।