फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: Congress can bet on Kanhaiya, Sandeep and Udit in Delhi

Lok Sabha Elections : दिल्ली में कन्हैया, संदीप और उदित पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, आज आ सकती है सूची

Fri, 12 Apr 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:42 AM IST
सार

इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर- पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Congress can bet on Kanhaiya, Sandeep and Udit in Delhi
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर- पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। 

विज्ञापन


उधर, सूत्र बताते हैं कि अब भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं है। इनकी कोशिश सूची में बदलाव करवाने की है। सूत्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कन्हैया कुमार के नाम की प्रदेश कांग्रेस ने कभी भी सिफारिश नहीं की थी। पहले कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी उनको बिहार से चुनाव लड़वाना चाह रहा है,लेकिन बिहार में कांग्रेस का सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल इससे सहमत नहीं हुआ। ऐसे में कन्हैया कुमार को वहां से नहीं उतारा जा सका। अब पार्टी इनको उत्तर-पूर्व दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ाने जा रही है। 
विज्ञापन


इस क्षेत्र से भाजपा ने लगातार तीसरी बार अपने पूर्वांचली नेता मनोज तिवारी को टिकट दिया है। कांग्रेस का मानना है कि कन्हैया कुमार को दिल्ली में रह रहे पूर्वांचली ही नहीं, बल्कि दिल्ली के तमाम लोग जानते है। इस कारण वह मनोज तिवारी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इस क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के अलावा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह के नाम भेजे थे। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर-पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कन्हैया कुमार का नाम तय करने के कारण पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को चांदनी चौक क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने इस क्षेत्र से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व विधायक अलका लांबा के नाम की सिफारिश की थी। जयप्रकाश अग्रवाल इस क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके है, जबकि लांबा इस क्षेत्र से एक बार विधायक चुनी जा चुकी है। संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर- पश्चिम दिल्ली से उदित राज के नाम पर मुहर लगाई है। प्रदेश कांग्रेस ने इस क्षेत्र से उनके नाम के साथ-साथ पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान व पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार का नाम भेजा था। हाल ही में उदित राज को हरियाणा के अंबाला से टिकट देेनेे की भी चर्चा शुरू हुई थी।

प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा तीनों क्षेत्रों के लिए तय किए गए उम्मीदवारों के नामों को लेकर असहमत है। उसने आलाकमान का अवगत कराया है कि ये तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सक्षम नहीं है। इस खेमे ने तीनों क्षेत्रों में इलाके के नेताओं के साथ-साथ इलाके की वस्तुस्थिति का तवज्जो देने की मांग की है। इस खेमे ने उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से संदीप दीक्षित, चौ. अनिल चौधरी व चतर सिंह, चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से राजकुमार चौहान व सुरेंद्र कुमार में से टिकट देने पर जोर दिया है।


समझौते में मिली तीन सीटों पर चली लंबी रस्साकशी
दिल्ली में कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। समझौते में चार सीटें आप और तीन सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं। समझौते के तुरत बाद करीब डेढ़ महीने पहले आप ने अपने चारों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। वहीं, भाजपा के सातों प्रत्याशी मैदान में हैं। आप और भाजपा ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, लेकिन कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों के नाम भी तय नहीं सकी। सूत्र बताते हैं कि इसकी बड़ी वजह प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की कई बैठकों के बाद भी सहमति नही बन सकी थी। उम्मीदवारों के नामों के लेकर दोनों स्तर पर मतभेद था। प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, चांदनी चौक सीट से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल एवं उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का नाम प्रस्तावित किया था,जबकि सीईसी के स्तर पर कन्हैया कुमार, चांदनी चौक सीट से संदीप दीक्षित और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज का नाम रख दिया गया। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के एक खेमे के विरोध के बावजूद भी कांग्रेस आलाकमान ने फिलवक्त स्थिति का साफ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed