{"_id":"66259d47992f4aac56093c23","slug":"lok-sabha-elections-cm-revanth-reddy-alleges-pm-narendra-modi-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: बीजेपी पर बरसे सीएम रेवंत रेड्डी, पीएम मोदी पर लगाया तेलंगाना का अपमान करने का आरोप","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
लोकसभा चुनाव: बीजेपी पर बरसे सीएम रेवंत रेड्डी, पीएम मोदी पर लगाया तेलंगाना का अपमान करने का आरोप
Mon, 22 Apr 2024 04:42 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:42 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतीत में संसद में राज्य के गठन पर टिप्पणी करके तेलंगाना का अपमान किया था।
विज्ञापन
सीएम रेवंत रेड्डी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतीत में संसद में राज्य के गठन पर टिप्पणी करके तेलंगाना का अपमान किया था। उन्होंने आगे कहा, 'मोदी ने टिप्पणी की थी कि जब तेलंगाना के गठन का विधेयक पारित हुआ तो तत्कालीन कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने संसद के दरवाजे बंद कर दिये थे। इसके अलावा उस मां (आंध्र प्रदेश की बच्चे (तेलंगाना) को जन्म देने के लिए हत्या कर दी गई।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के गठन का वादा पूरा किया, हालांकि आंध्र प्रदेश (विभाजन के बाद) में इसका सफाया हो गया। उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए पूछा, क्या मोदी को तेलंगाना में वोट मांगने का अधिकार है, जब उन्होंने राज्य का अपमान किया?
विज्ञापन
पीएम मोदी ने आश्वासनों को पूरा नहीं किया
सीएम रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में तेलंगाना को दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं किया है, जिसमें राज्य में स्टील प्लांट, रेलवे कोच फैक्ट्री और अन्य स्थापित करना शामिल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी शासन के तहत संस्थानों के दुरुपयोग से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। उन्होंने कहा, संविधान की रक्षा के लिए 'इंडिया' गुट को जीतना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस तेलंगाना में वाम दलों के समर्थन से चुनाव लड़ रही है, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क उनके कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं और परामर्श कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने वाम दलों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मतभेद होने के बावजूद कांग्रेस ने कभी उनका अपमान नहीं किया।