{"_id":"660dee303258d0c66c0bfc73","slug":"lok-sabha-elections-bjp-will-corner-aap-on-the-issue-of-corruption-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप को घेरने की तैयारी, चर्चा के लिए दिल्ली भाजपा ने कीं कई बैठकें","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप को घेरने की तैयारी, चर्चा के लिए दिल्ली भाजपा ने कीं कई बैठकें
Thu, 04 Apr 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:33 AM IST
सार
इसे लेकर प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में बुधवार को सातों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों व सदस्यों के साथ तीन बैठकें हुईं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही घेरने की तैयारी की है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में बुधवार को सातों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों व सदस्यों के साथ तीन बैठकें हुईं।
विज्ञापन
इसमें चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 41 चुनाव समितियों के प्रमुखों से कार्ययोजना पर व्यक्तिगत चर्चा के बाद सुझाव लिए गए। समीक्षा के दौरान चुनाव समितियों व अन्य मोर्चा पदाधिकारियों को दो-दो मिनट बोलने का मौका भी दिया गया। बैठक में धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि यह चुनाव देश को नई विकास यात्रा से जोड़ने का चुनाव है। दिल्ली के कार्यकर्ताओं को अपना पूर्ण समर्पण चुनाव प्रचार में देना होगा।
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति में सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं। पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वयं अपना कार्य मार्ग तय व प्रशस्त कर प्रचार करें, ताकि दिल्ली में तीसरी बार सातों सीटें जीतकर कीर्तिमान बनाया जा सके। चुनाव प्रचार को सकारात्मक रखना है, लेकिन केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से सभी को अवगत कराना है। दस वर्षों में मोदी सरकार ने दिल्ली का स्वरूप बदला है। ये जनता को बताना है। बैठक में संगठन महामंत्री पवन राणा, सातों लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, रामबीर सिंह बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देश को विकास की राह से जोड़ने का चुनाव
प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि दिल्ली के कार्यकर्ता अनुभवी हैं और यह चुनाव केवल भाजपा को विजयी बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि देश को विकास की राह से जोड़ने का चुनाव है। दिल्ली वैकल्पिक नेतृत्व तलाश रही है। भाजपा को वह वैकल्पिक नेतृत्व देना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव हमें प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय उत्थान के संकल्प को सफल बनाने का मौका दे रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत सुनिश्चित कर हमें 2025 विधानसभा चुनाव की जीत की नींव रखनी है।
ईडी के वकीलों में बांसुरी का नाम होने पर आप ने घेरा
आप ने ईडी के वकीलों की सूची में बांसुरी स्वराज का नाम सामने आने पर भाजपा को घेरा। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि ईडी और भाजपा एक ही हैं। इस मामले में आप का दावा सही साबित हो गया है। बांसुरी ने संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में ईडी का प्रतिनिधित्व किया है। दो अप्रैल के अलावा 5 फरवरी व 12 मार्च, 24 और 11 दिसंबर, 23 को आए कोर्ट के आदेश में भी बांसुरी का नाम है।
बांसुरी भाजपा की प्रवक्ता और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। लिहाजा, एक ऐसा व्यक्ति कोर्ट में ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो इससे बड़ा क्या सबूत होगा कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए ईडी का दुरुपयोग किया। ईडी राजनीतिक इकाई की तरह भाजपा के लिए काम कर रही है। बांसुरी का मामला सोशल मीडिया के जरिये सामने आने पर ईडी कोर्ट चली गई और उपस्थिति सूची से हटवा दिया, जबकि पिछले आदेशों में भी नाम सूची में शामिल है। आप ने शुरुआत से कहा है कि ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग भाजपा की राजनीतिक इकाई बन गए हैं। भाजपा ने शराब घोटाले के नाम पर आप सरकार को गिराने की कोशिश की है।
बांसुरी स्वराज का नाम हटाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह के जमानत आदेश से वकील बांसुरी स्वराज का नाम हटाने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने शीर्ष अदालत को बताया कि बांसुरी का नाम अनजाने में हुई गलती के कारण वकीलों की सूची में जुड़ गया। इस पर जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, ठीक है, हम आदेश सही कर देंगे। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।