फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: Battle of elections started, everyone took charge

Lok Sabha Elections : चुनाव की रणभेरी बजी, सबने संभाला मोर्चा; दिल्ली की जंग में आप और भाजपा का बोलबाला

Sun, 17 Mar 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 06:04 AM IST
सार

सत्ता संग्राम की रणभेरी बज गई है। दिल्ली में संसदीय चुनाव से जुड़े हर पक्ष ने मोर्चा संभाल लिया है। राजनीतिक दलों के साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इसके लिए तैयार हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट कस ली है। अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हर दल की रणनीति है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Battle of elections started, everyone took charge
सत्ता संग्राम का बजा बिगुल... - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

राजनीतिक दलों के बीच सवा दो महीने तक शह-मात का सियासी खेल चलेगा। कोशिश सबकी एक-दूसरे को शिकस्त देने की रहेगी। सत्ता संग्राम को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए रखने के लिए निर्वाचन कार्यालय भी पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा। इधर, भाजपा व आप ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा के सात और आप के चार उम्मीदवारों ने अपने-अपने इलाकों में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक अपने हिस्से में आईं तीनों सीटों का उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। हालांकि, कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


2.65 फीसदी बढ़े मतदाता
बीते पांच सालों में दिल्ली में मतदाताओं की संख्या में 2.65 फीसदी का इजाफा हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में 1,43,27,458 मतदाता थे। जनवरी 2024 की आयोग की लिस्ट में संख्या 1,47,18,119 हो गई। दिलचस्प यह कि नई दिल्ली सीट पर संख्या में 8.5 फीसदी की कमी आई है। 2019 में यहां 16,17,470 मतदाता थे। जनवरी 2024 में संख्या 14,81,338 हो गई। बीते एक साल में ही नई दिल्ली में करीब तीन फीसदी यानी 44273 मतदाता कम हुए।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली में 7.4% का इजाफा
दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2019 के 20,67,463 मतदाताओं की तुलना में 2024 में संख्या 22,21,445 हो गई है। इस मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम दिल्ली लोकसभा है। पांच साल में यहां 1,17,270 मतदाता बढ़े। 2019 में 23,71,1561 मतदाताओं की तुलना में 2024 में इनकी संख्या 24,88,831 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लोकेशन पर 3 या 4 पोलिंग स्टेशन हो सकते हैं
दिल्ली की सातों सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली में लगभग 15 हजार मतदान केंद्र बनेंगे। इनमें से 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों का लाइव वेब कास्ट होगा। चुनाव संबंधी गतिविधियों को पूरा करने के लिए लगभग एक लाख कर्मचारी तैनात होंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, चुनाव की तैयारियां में सबसे महत्वपूर्ण पोलिंग स्टेशन का निर्माण करना है। 2019 लोकसभा चुनाव में 2696 लोकेशन पर कुल 13,816 मतदान केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार 5,000 लोकेशन पर 15,000 केंद्र बनाने की योजना है यानी एक लोकेशन पर करीब 3 या कहीं-कहीं 4 पोलिंग स्टेशन भी हो सकते हैं। 

जहां पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, वहां मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं सिविक एजेंसियों को उपलब्ध करानी होंगी। दिव्यांग और बुजुर्गों को पोलिंग स्टेशन तक जाने में असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर रैंप भी बनेंगे। पोलिंग स्टेशन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाने के लिए कहा गया है, ताकि वोटर आसानी से पहुंच सकें।

दिल्ली की सात सीटों की तस्वीर...

चांदनी चौक : कुल मतदाता  1609730
इस सीट के तहत आदर्श नगर, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वजीरपुर, माॅडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 1562283 मतदाता थे। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली : कुल मतदाता  2381442
इस सीट के अंतर्गत बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुरी, मुस्तफाबाद, करावल नगर विधानसभा आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2290492 मतदाता थे।

पूर्वी दिल्ली : कुल मतदाता  2062423
इस सीट के अंतर्गत जंगपुरा, ओखला, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2039302 मतदाता थे।

नई दिल्ली : कुल मतदाता 1481338
इस सीट के अंतर्गत करोलबाग, पटेल नगर, मोती नगर, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आरके पुरम, ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 1617470 मतदाता थे।  

उत्तर पश्चिमी दिल्ली : कुल मतदाता 2472910
इस सीट के अंतर्गत नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलाेई जाट, मंगोलपुरी, रोहिणी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2378995 मतदाता थे।

पश्चिमी दिल्ली : कुल मतदाता 2472910
इस सीट के अंतर्गत मादीपुर, हरी नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2371644 मतदाता थे।

दक्षिणी : कुल मतदाता 2221445
इस लोकसभा सीट के अंतर्गत बृजवासन, पालम, महरौली, छत्तरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, कालका जी, तुगलकाबाद, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2067463 मतदाता थे।

असल मुद्दों पर काम करती है आप
देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के खिलाफ वोट करें। आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है। जनता को सहूलियतें देती है। जहां-जहां आप के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं, वहां झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मजबूत करें, ताकि हम और अधिक ऊर्जा से आपके लिए काम कर सकें।
- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव जीतने का यकीन
संगठन की ताकत, वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों का विश्वास हमें आश्वस्त करता है कि हम ही दिल्ली में सातों सीटें जीतेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाए रखने और अभियान की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे। साथ में मतदाताओं के सामने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विकास में विफलता को भी उजागर करेंगे। 
- वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

गठबंधन के उम्मीदवार सातों सीटों पर जीतेंगे
भाजपा सांसदों के खराब प्रदर्शन और हार के डर से प्रत्येक चुनाव में प्रत्याशी बदलकर जनता को गुमराह करती है। अगर हिम्मत है तो भाजपा 10 वर्षों में सांसदों द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों का प्रगति कार्ड पेश करे। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। भाजपा के झांसे से परेशान दिल्लीवासियों ने सांप्रदायिक पार्टी के उम्मीदवारों को हराने का संकल्प कर लिया है। 
- अरविंदर सिंह लवली, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

चुुनाव तारीखों का स्वागत, गठबंधन से मिलकर पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का स्वागत किया है। आप का कहना है कि इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आप लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है और  जनता को सहूलियतें देती है। वहीं, मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि देश की जनता भी इस चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।


भाजपा ने बहुमत के अहंकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की। अभी चुनावी चंदे का मामला सामने आया है कि किस तरह कंपनियों से आईटी, ईडी और सीबीआई की रेड डालकर पैसों की वसूली की गई। जनता के पास अब अपना फैसला सुनाने का समय आ गया है। आम आदमी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में छठे चरण में चुनाव हैं। अगर तीसरे चरण में होते तो भी तैयार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed