फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Elections 2024 Madhavi Latha Hyderabad BJP Candidate know politics of lady singham

चर्चित हस्ती: माधवी लता सनातन की प्रबल समर्थक, मदरसों की मदद में भी आगे, हैदराबाद से पहली बार चुनावी मैदान में

Mon, 08 Apr 2024 06:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 06:12 AM IST
सार

माधवी लता ने टिकट मिलने के बाद यहां तक दावा किया कि ओवैसी को उनके ही गढ़ में डेढ़ लाख वोट से हराकर संसद से बाहर करेंगी और लोकतंत्र के मंदिर में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने जाएंगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Madhavi Latha Hyderabad BJP Candidate know politics of lady singham
ओवैसी और माधवी लता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन के खिलाफ आक्रामक रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी के परिवार का 40 साल पुराना सियासी किला भेदने के लिए भाजपा ने फायर ब्रांड माधवी लता को हैदराबाद से उतारा है। माधवी लता कट्टर हिंदूवादी होते हुए भी मदरसों की मदद करती हैं। वह कहती हैं कि इन्सानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, लेकिन सनातन के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माधवी के इरादे साफ हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं माधवी मानती हैं कि भाजपा ने सनातन की रक्षा का जो जिम्मा सौंपा है, उसे बिना किसी मुश्किल के पूरा करेंगी। हालांकि वह राजनीति में नई हैं और यह उनका पहला चुनाव है, लेकिन वह हैदराबाद में ओवैसी को कड़ी चुनौती देने वाली हैं।

विज्ञापन


माधवी लता ने टिकट मिलने के बाद यहां तक दावा किया कि ओवैसी को उनके ही गढ़ में डेढ़ लाख वोट से हराकर संसद से बाहर करेंगी और लोकतंत्र के मंदिर में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने जाएंगी। माधवी कहती हैं अब तक जिस धोखे से ओवैसी जीतते आए हैं, इस बार उनका वह बोगस वोटबैंक काम नहीं आएगा। अगर हिंदू भाई-बहन एक हो गए तो असद भाई के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


माधवी लता नृत्यांगना हैं
भरतनाट्यम करती हैं। पर जब बात धर्म और आस्था की आती है, तो विरोध करने वालों के लिए लेडी सिंघम से कम नहीं हैं। तेज तर्रार तर्कों और बुलंद अंदाज से वह दिग्गजों को खामोश करने का दम रखती हैं। माधवी तेलुगु व तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम बेटियों की पढ़ाई के लिए करती हैं काम
माधवी लता पुराने हैदराबाद में गरीब मुस्लिम परिवारों को शिक्षा और मदद देने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। साथ ही मुस्लिम परिवारों में बेटियों को बार-बार बेचने की प्रथा के खिलाफ भी आवाज बुलंद करती हैं। माधवी एक घटना का जिक्र करती हैं, जिसमें एक लड़की की 18वीं शादी होती है। उसके घर वाले अरब के 70 साल के बुजुर्ग से उसकी शादी करा रहे थे। माधवी पूछती हैं कि क्या कोई अपनी बेटी के लिए ऐसा कर सकता है? इसमें धर्म कहां से आता है?


पीएम मोदी बोले- माधवी असाधारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माधवी लता की खूब प्रशंसा करते हैं। पीएम ने रविवार को सोशल मीडिया पर टीवी शो का जिक्र करते हुए कहा कि माधवी लता असाधारण हैं। उन्होंने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं। पूरे तर्क व जुनून के साथ उन्होंने अपनी बात रखी। माधवी लता कहती हैं, पीएम मोदी ने मुझे जाने बिना टिकट दे दिया। उन्हें भरोसा है कि मैं ओवैसी को टक्कर दे सकती हूं। इससे अधिक पारदर्शी राजनीति क्या हो सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed