फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Lok Sabha Election Updates Speculation continues regarding BJP candidates for 24 seats of UP

Lok Sabha Polls: भाजपा काट देगी इन चर्चित सांसदों का टिकट! यूपी में इसलिए मची हुई सबसे ज्यादा खलबली

Sun, 17 Mar 2024 05:18 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में घोषित होने वाली 24 सीटों में से 6 सीटों पर कई तरह की कयासबाजी चल रही है। जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी और बदायूं से संघमित्रा को टिकट दिए जाने को लेकर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Updates Speculation continues regarding BJP candidates for 24 seats of UP
लोकसभा चुनाव पर सियासत तेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 51 सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। अभी 24 सीटों पर और प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। लेकिन इन 24 सीटों में छह नाम ऐसे भी हैं जिन पर सबकी निगाहें लगी हैं। वैसे तो सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि जिन 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी है उसमें कई बड़े चेहरे आउट हो सकते हैं। लेकिन छः नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इन नामों में पीलीभीत, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कैसरगंज और गाजियाबाद समेत बदायूं सीट शामिल है। हालांकि सुल्तानपुर से मेनका गांधी का टिकट काटे जाने की बजाय सीट बदलने की चर्चा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों के भीतर भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की दूसरी बहुप्रतीक्षित सूची आ जाएगी। दरअसल पहली सूची के बाद उत्तर प्रदेश की अब तक कोई सूची सामने नहीं आई है। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में लगातार वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जा रहे हैं। ऐसे में बची हुई 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की धड़कने  बढ़ी हुई हैं। क्योंकि पहले 51 सीटों में से 47 सभी सांसदों को टिकट रिपीट किया जा चुका है। इसलिए अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जो बची हुई 24 सीटें हैं उनमें से कई प्रत्याशियों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर टिकट काटे जाने के संदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में घोषित होने वाली 24 सीटों में से 6 सीटों पर कई तरह की कयासबाजी चल रही है। जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी और बदायूं से संघमित्रा को टिकट दिए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। सियासी जानकार एसपी कनौजिया कहते हैं कि जिन नाम की चर्चा टिकट कटने के तौर पर हो रही है वह कितना सच होगी यह तो टिकट बंटवारे के बाद पता चलेगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में कुछ नामो में परफॉर्मेंस और कुछ नाम विवादों में आने के चलते कटने के कयास जरूर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजनीतिक विश्लेषण करुणेश कहते हैं कि दरअसल बृजभूषण शरण सिंह, वरुण गांधी विवादों और बयान बाजी के चलते भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हैं। जबकि संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयानों से वह निशाने पर हैं। जनरल वीके सिंह जहां सियासी समकरणों से अभी असमंजस में हैं। वहीं रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे को सियासत में आगे बढ़ाने के लिए पहले ही सियासी संन्यास की बात कर चुकी हैं। राजनीतिक जानकार एसपी कनौजिया कहते हैं कि इन पांच नाम के अलावा छठा नाम मेनका गांधी का चर्चा में जरूर है। लेकिन उनके टिकट कटने को लेकर फिलहाल कोई आधार तो नहीं दिख रहा है। सियासी गलियारों में चर्चाएं यही है कि संभव है मेनका गांधी की सीट बदली जाए।

 
राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र शुक्ला कहते हैं कि जब तक सभी सीटों की घोषणा नहीं हो जाती तब तक टिकट कटने और ना कटने की बात महज चर्चाओं तक ही सीमित है। लेकिन यह तय है कि उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों में भारतीय जनता पार्टी कई वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं रिपीट करने वाली है। यही वजह है कि पहले चरण के बाद अगली लिस्ट का इंतजार कर रहे सांसदों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed