फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: 'कजेरीवाल अब भ्रष्टाचार की वॉल बन गए', शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली CM पर निशाना

Tue, 14 May 2024 10:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 May 2024 10:59 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हमने लोकसभा चुनाव के लिए पांच न्याय दिए हैं। हमने विधानसभा चुनाव के लिए दस वादे भी किए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Lok Sabha Phase Wise Seats Polls Result Dates Congress BJP News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:54 PM, 14-May-2024
मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस: अमस सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी वर्ग से आते हैं। भाजपा 10 साल से सरकार में है। हमारी सरकार आरक्षण को शक्ति देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण खत्म करना चाहती है। कांग्रेस उनके जगह मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जिसकी शुरुआत वे कर्नाटक में कर चुके हैं। 
09:55 PM, 14-May-2024
अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की दीवार है: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार वॉल बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं। जहां भी उनकी पार्टी जीतती है, वहां भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
08:03 PM, 14-May-2024
राजस्थान सीएम का केजरीवाल पर निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार रोकने के लिए आए थे। अब वे खुद भ्रष्टाचार के दल-दल आ गए।
08:02 PM, 14-May-2024
विज्ञापन के लिए भाजपा ने किया सबसे अधिक आवेदन
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों से संबंधित सबसे अधिक विज्ञापन अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,084 राजनीतिक विज्ञापनों की मंजूरी के लिए भाजपा ने 13 मार्च से 8 मई तक लगभग 517 आवेदन जमा किए। वहीं, कांग्रेस ने 349 राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 118 आवेदन किए हैं। आम आदमी पार्टी ने इतने ही विज्ञापनों के लिए छह आवेदन किए हैं। भाजपा के 16 विज्ञापनों के लिए तीन आवेदन मंजूरी के लिए लंबित हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान, लघु फिल्में, क्रिएटिव, विज्ञापन चलाने के लिए आवेदन जमा करते हैं। एक आवेदन में कई विज्ञापनों और लघु फिल्मों के लिए अनुरोध किया जा सकता है। आचार संहिता के कारण पार्टियों को शहर में किसी भी प्रकार के राजनीतिक विज्ञापन लगाने के लिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मंजूरी लेनी होगी।
06:46 PM, 14-May-2024
महोबा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं और वे सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
06:09 PM, 14-May-2024
चुनाव में धांधली का शक
बारामूला में घाटी के शीर्ष नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पैसे देकर मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है और उन्हें वोट डालने के लिए तैयार किया जा रहा है तो हम चुनाव जाएंगे। श्रीनगर जाकर मैं मालूम करूंगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है। अगर इसमें सच्चाई है तो निश्चित तौर पर हम इसमें कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 14-May-2024
झारखंड में पीएम मोदी
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा। उनके खज़ाने भी खाली कर दूंगा। झारखंड में अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है। जिहादी मानसिकता वाले घुसपैठिए झुंड बनाकर हमला करते हैं। झारखंड सरकार ने आंख मूंद लिया है। 
06:05 PM, 14-May-2024
भावुक हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे मेरे साथ एक टर्म के लिए ही थे। वे संसद में बहुत तैयारी करके आते थे। जब मैं नया सांसद बना था तब हम उनसे पूछा करते थे, वे बहुत अच्छे से हमारा मार्गदर्शन करते थे। 
05:20 PM, 14-May-2024
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा मैं रैली को किया संबोधित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अंदर हालात भाजपा के खिलाफ हो रहे हैं। भाजपा हरियाणा, राजस्थान में हार रही है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। भाजपा 400 पार कर रही है और मैं लिख कर दे रहा हूं कि एनडीए को देशभर में 230 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी। 
05:18 PM, 14-May-2024
अमेठी में सीएम योगी 
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल में काशी का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र कैसा होना चाहिए। पीएम ने जैसा काशी के लिए किया ऐसा ही देश के लिए पीएम मोदी ने किया। एक प्रधानमंत्री अमेठी वालों ने भी चुना था क्या मिला उन्हें।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed