फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Famous face: Engineer son Mrinal came to give rise to mother's political career in Belagavi

चर्चित चेहरा: मां के सियासी करियर को ऊंचाई देने उतरा इंजीनियर बेटा मृणाल, BJP के जगदीश शेट्टार को देंगे चुनौती

Tue, 30 Apr 2024 05:53 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला, बंगलूरू
अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Apr 2024 05:53 AM IST
सार

एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले मृणाल पर अपने पहले बड़े चुनाव में जीत हासिल कर मां के राजनीतिक करियर को नई ऊंचाई देने का दारोमदार है। जगदीश शेट्टार हुबली से हैं और मृणाल उनके बाहरी होने के मुद्दे को मुखरता से उठाकर प्रचार आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Famous face: Engineer son Mrinal came to give rise to mother's political career in Belagavi
कांग्रेस नेता मृणाल हेब्बालकर (फाइल) - फोटो : इंस्टाग्राम@mrinal_hebbalkar

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी से कांग्रेस ने राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के बेटे मृणाल को भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के सामने उतारा है। अनुभवी शेट्टार के सामने युवा मृणाल की चुनौती के कई मायने हैं। कांग्रेस स्थानीय युवा के जरिये भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की फिराक में है। 2000 के दशक से यहां भाजपा का वर्चस्व रहा है। 

विज्ञापन

  
एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले मृणाल पर अपने पहले बड़े चुनाव में जीत हासिल कर मां के राजनीतिक करियर को नई ऊंचाई देने का दारोमदार है। शेट्टार हुबली से हैं और मृणाल उनके बाहरी होने के मुद्दे को मुखरता से उठाकर प्रचार आगे बढ़ा रहे हैं। मृणाल के हाई वोल्टेज अभियान से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लग चुका है। उनकी मां लक्ष्मी हेब्बालकर इस अभियान की अगुवाई कर रही हैं। लक्ष्मी दो बार विधायक हैं और हाल ही में उन्होंने भाई को एमएलसी बनने में मदद की है। जानकारों की मानें तो मृणाल की जीत लक्ष्मी को राज्य की राजनीति में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। वहीं हार उनके राजनीतिक कॅरिअर को खतरे में डाल देगी। भाजपा ने शेट्टार को इसलिए यहां से उतारा है क्योंकि अंगदी परिवार ने पिछले सभी पांच चुनावों में जीत हासिल की है और अंगदी की बेटी शेट्टार की बहू है।
विज्ञापन


आक्रामक चुनाव प्रचार में जुटे
मृणाल ने पूर्व सीएम शेट्टार के खिलाफ मोर्चा खाेलते हुए दावा किया कि उनके मुकाबले वह पूरे क्षेत्र को बेहतर जानते हैं। वह कहते हैं, इस क्षेत्र में कन्नड़ और मराठी दोनों भाषाएं बोली जाती हैं। शेट्टार बेलगावी को समझ नहीं सकते। हमें भाषाई आधार पर लोगों के साथ संतुलन भी बनाना होगा, जो शेट्टार शायद करने में सक्षम नहीं होंगे। मृणाल ने सवाल भी उठाया है कि शेट्टार ने आखिर क्षेत्र के लिए किया क्या है? मृणाल भले ही पहला बड़ा चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन युवा कांग्रेस नेता के रूप में उनके काम ने और अब भारतीय युवा कांग्रेस के कर्नाटक राज्य सचिव के रूप में उन्हें पर्याप्त अनुभव और विशेषज्ञता दी है। वह अपने परिवार के साथ छह चुनावों का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृणाल कहते हैं कि राजनीति उन्हें स्वाभाविक रूप से मिली। राजनीतिक बहसों को देखने के उनके जुनून और मां के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में प्रत्यक्ष भागीदारी ने उन्हें अपने कॅरिअर में बदलाव के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed