{"_id":"6625755498b4d7e7740e48c7","slug":"elections-2024-inner-manipur-lok-sabha-seat-re-polling-news-updates-election-commission-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: इनर मणिपुर सीट पर आज दोबारा होंगे मतदान; 19 अप्रैल के मतदान के बाद धांधली के लगे थे आरोप","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Elections: इनर मणिपुर सीट पर आज दोबारा होंगे मतदान; 19 अप्रैल के मतदान के बाद धांधली के लगे थे आरोप
Mon, 22 Apr 2024 01:51 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:51 AM IST
सार
देशभर में सियासी सरगर्मियों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। देशभर में 102 सीटों पर मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया आम तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से ही पूरी हुई, लेकिन पूर्वोत्तर में इनर मणिपुर लोकसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है। आज दोबारा मतदान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान की प्रक्रिया (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मणिपुर में भी चुनाव कराए जा रहे हैं। इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराए गए, लेकिन धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया। चुनाव आयोग के फैसले के बाद आज यानी 22 अप्रैल को दोबारा मतदान कराए जाएंगे।
बता दें कि कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। हालांकि, आपत्तियों पर विचार के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने केवल 11 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की घोषणा की।
इन मतदान केंद्रों पर होने हैं चुनाव
निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, उनमें खुरई निर्वाचन क्षेत्र के मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ के चार और इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में एक तथा उरीपोक में तीन एवं इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक मतदान केंद्र शामिल है।
विज्ञापन
क्या था मामला
गौरतलब है कि जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर से गोलीबारी, धमकी देने, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तोड़-फोड़ करने और मतदान केंद्र पर कब्जा करने के आरोप सामने आए थे। मणिपुर की दो लोकसभा सीट आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के लिए शुक्रवार को पहले चरण में मतदान हुआ और 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
धांधली के आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई। ‘इनर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 36 तथा ‘आउटर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की। हालांकि, फिलहाल आयोग ने इनर मणिपुर के केवल 11 पोलिंग बूथ पर दोबारा चुनाव कराने का एलान किया है।