फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election Flashback Chandrashekhar Devi Lal Sushma Swaraj cabinet Haryana

Election Flashback: चंद्रशेखर ने देवीलाल से कहा था सुषमा कैबिनेट में नहीं, तो सीएम भी नहीं रहोगे

Sun, 31 Mar 2024 07:38 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 07:38 AM IST
सार

इस पर देवीलाल ने कहा, वह परेशानी पैदा करती है। चंद्रशेखर ने कहा, चौधरी साहब अगर सुषमा को वापस नहीं लिया तो आप सीएम नहीं रह सकते। अध्यक्ष होने के नाते मुझे आपको पार्टी से निकालने का अधिकार है। 

विज्ञापन
Election Flashback Chandrashekhar Devi Lal Sushma Swaraj cabinet Haryana
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह कहानी 1977 के आम चुनाव के बाद की है। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बन चुके थे और चंद्रशेखर जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज तब हरियाणा में चौधरी देवीलाल की कैबिनेट का हिस्सा थीं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर अपनी जीवनी जीवन जैसा जिया, में लिखते हैं, मुख्यमंत्री देवीलाल शुरुआत से ही सुषमा को कैबिनेट के योग्य नहीं मानते थे। उन्होंने पहले तो सुषमा को कैबिनेट में शामिल करने से ही इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद में चंद्रशेखर की सलाह पर कैबिनेट मंत्री बनाया। इसी बीच एक दिन खबर आई कि देवीलाल ने एक मंत्री को बर्खास्त कर दिया। चंद्रशेखर ने तुरंत देवीलाल को फोन किया और पूछा कि क्या आपने सुषमा को बर्खास्त कर दिया? इस पर देवीलाल ने कहा, वह परेशानी पैदा करती है। चंद्रशेखर ने कहा, चौधरी साहब अगर सुषमा को वापस नहीं लिया तो आप सीएम नहीं रह सकते। अध्यक्ष होने के नाते मुझे आपको पार्टी से निकालने का अधिकार है। देवीलाल चौधरी चरण सिंह से मिलने पहुंचे। उनकी सलाह पर सुषमा कैबिनेट में बनी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed