{"_id":"65f6c36057cc9c1a3e0b18a0","slug":"election-commission-of-india-changes-the-counting-schedule-of-arunachal-pradesh-and-sikkim-from-june-4-to-june-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बदली मतगणना की तारीख, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Polls: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बदली मतगणना की तारीख, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट
Sun, 17 Mar 2024 03:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
देश में इन दिनों चुनावी बयार चल रही है। निर्वाचन आयोग ने भी चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए मतगणना की तारीख बदल दी गई है। अब यहां दो जून को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। इसमें आयोग ने बताया है कि दोनों राज्यों में विधानसभा की अवधि दो जून को ही समाप्त हो रही है, इस कारण यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनावों का एलान किया था। आयोग ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में एक चरण में मतदान होंगे, जबकि ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में होगा। अब निर्वाचन आयोग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतगणना की तारीखों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
Election Commission of India changes the counting schedule of Arunachal Pradesh and Sikkim from June 4 to June 2. pic.twitter.com/t53RwnCth5
— ANI (@ANI) March 17, 2024
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। गौरतलब है कि पहले आयोग ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख चार जून तय की थी।
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान
सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। अब यहां भी 2 जून 2024 को मतगणना होगी।
अरुणाचल प्रदेश में 2019 में ऐसे रहे थे परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डाली जाए तो पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 41, जेडीयू को 7 , एनपीईपी को 5, कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 2 और अन्य को 1 सीट मिली थी। वर्तमान में सूबे में भाजपा की सरकार है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पेमा खांडू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। जो कांग्रेस पार्टी से थे। दोराजी का 30 अप्रैल, 2011 को एक हवाई हादसे में निधन हो गया था।
सिक्किम का था ऐसा हाल
2019 के विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए तो सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थी। वर्तमान में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं।