फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election affidavit Rajasthan MP BJP Congress leaders Property details

Lok Sabha Elections: राजस्थान के मैदान में चमक रही विरासत की सियासत; भाजपा-कांग्रेस नेताओं का चुनावी हलफनामा

Sun, 14 Apr 2024 08:05 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 08:05 AM IST
सार

कई प्रत्याशियों को तो पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति का यह अखाड़ा विरासत में मिला है। यानी लंबे समय से इन परिवारों का दबदबा राजस्थान की राजनीति में रहा है। कुछ नेताओं ने अपने दम पर राजनीति में कदम रखा और अब अपने परिजनों को इस मैदान में उतार चुके हैं।

विज्ञापन
Election affidavit Rajasthan MP BJP Congress leaders Property details
वैभव गेहलोत, ज्योति मिर्धा, राहुल कस्वां और हनुमान बेनीवाल (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

राजस्थान के लोकसभा चुनाव में विरासत की सियासत खूब चमक रही है। इस बार चुनाव में ऐसे कई प्रत्याशी मैदान में है, जो भाजपा या कांग्रेस के दिग्गजों के पुत्र-पुत्री, पत्नी या परिजन हैं। कई प्रत्याशियों को तो पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति का यह अखाड़ा विरासत में मिला है। यानी लंबे समय से इन परिवारों का दबदबा राजस्थान की राजनीति में रहा है। कुछ नेताओं ने अपने दम पर राजनीति में कदम रखा और अब अपने परिजनों को इस मैदान में उतार चुके हैं। पेश है पंकज चतुर्वेदी की रिपोर्ट...

विज्ञापन


वैभव गहलोत
जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव पूर्व मुख्यमंत्री अशोके गहलोत के पुत्र हैं। गहलोत तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। पांच बार जोधपुर से सांसद रह चुके। बीता चुनाव वैभव ने जोधपुर से लड़ा, लेकिन हारे। इस बार जालोर सीट से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


दुष्यंत सिंह  
झालावाड़ से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे के पुत्र हैं। दुष्यंत से पहले खुद राजे इसी सीट से पांच बार सांसद रह चुकी हैं। इसके बाद बीते चार चुनावों से दुष्यंत ने मां की विरासत संभाल इस सीट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति मिर्धा
नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति राजस्थान की सियासत में लंबे समय से दबदबा रखने वाले मिर्धा परिवार से हैं। उनके दादा और कद्दावर किसान नेता नाथूराम मिर्धा नागौर सीट से छह बार सांसद रहे थे। चार बार विधायक रहे। खुद ज्योति 2009 में इसी सीट से सांसद बन चुकी हैं।

राहुल कस्वां
राहुल खुद बीते 2014 और 2019 में चूरू से भाजपा सांसद रहे। इस बार कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। पिता रामसिंह कस्वां चूरू सीट से ही 4 बार भाजपा के सांसद रह चुके। मां कमला कस्वां भी 2008 में सादुलपुर सीट से विधायक बनी थीं।

हनुमान बेनीवाल
नागौर से कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी और रालोपा सुप्रीमो हनुमान ने खुद के दम नई पार्टी खड़ी की हैं। लेकिन परिवारिक सियासत की बात करें तो हनुमान के पिता रामदेव चौधरी परिसीमन से पहले रही मूंडवा सीट से दो बार विधायक रहे थै।

बृजेन्द्र ओला
बृजेन्द्र राजस्थान में 8 बार विधायक और 5 बार सांसद रहे कद्दावर किसान नेता शीशराम ओला के पुत्र हैं। खुद भी 2008 से अब तक 4 बार विधायक बन चुके हैं। इस बार झुंझुनूं लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

उर्मिला जैन भाया
गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं। वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं। पूर्व में भी झालावाड़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन हार मिली। इस बार फिर इसी सीट से मैदान में हैं।

कुलदीप इंदौरा
गंगानगर से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा के पुत्र हैं। हीरालाल 1985 से 2003 तक लगातार चार बार विधायक और कई विभागों के मंत्री रहे। कुलदीप 2018 का विधानसभा चुनाव भी लड़े, किन्तु हारे नहीं।

महिमा विश्वेश्वर
राजसमंद से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं। अब भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर राजसमंद सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

मंजू शर्मा
जयपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के पिता भंवरलाल शर्मा 1977 से लेकर 2003 तक हवामहल विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक रहे। कई विभागों में मंत्री बने। भाजपा ने रामचरण बोहरा का टिकट काट कर मंजू को मौका दिया है।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं का चुनावी हलफनामा
राजस्थान की चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की कुल संपत्ति 25.47 करोड़ है, लेकिन जोशी दंपती पर 86.28 लाख रुपये का कर्ज भी है। उनकी पत्नी ज्योत्सना 1.29 करोड़ की संपत्ति हैं। जोशी के पास 31,763, जबकि पत्नी के पास 3,31,844 रुपये की नकदी है। जोशी के पास करीब 7 लाख के, पत्नी के पास 17.36 लाख के सोने के जेवर हैं। 

  • 26.76 करोड़ की संपत्ति के मालिक जोशी दंपती
  • 75.44 लाख की भूमि
  • 35.28 लाख का घर-भूखंड

एमपी में नीलम के पास 17.79 करोड़ की संपत्ति
मध्य प्रदेश के रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा 17.79 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। पति अभय के पास 16.88 करोड़ की संपत्ति है। पूर्व भाजपा विधायक नीलम वर्तमान में सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक हैं। नीलम के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 6.70 लाख की नकदी है, जबकि उनके पति के पास 6.40 लाख रुपये हैं।  दोनों के पास मिलाकर लगभग 32.87 करोड़ संपत्ति है।

  • 85.04 लाख के चार घर और 11.42 लाख के आभूषण
  • दंपती के पास 44 लाख के जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed