फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner instruction - Income tax team will have to be called before seizing Rs 10 lakh

LS Elections : दिल्ली पुलिस आयुक्त का निर्देश- 10 लाख रुपये जब्त करने से पहले आयकर टीम को बुलाना होगा

Mon, 15 Apr 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 05:19 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को जोन-एक की अपराध समीक्षा में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण कराना बड़़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner instruction - Income tax team will have to be called before seizing Rs 10 lakh
cp delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही दस लाख या अधिक की रकम को जब्त करने से पहले आयकर सहित अन्य विभागों की टीमों को मौके पर बुलाना होगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को जोन-एक की अपराध समीक्षा में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण कराना बड़़ी चुनौती है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गृहमंत्री की ओर से दिल्ली पुलिस को अर्द्धसैनिक बलों की और 36 कंपनियां दी गईं हैं। दस कंपनियां पहले ही मिल चुकी हैं। गृह मंत्रालय से 250 से ज्यादा कंपनियां मांगी गई हैं। वहीं, राजस्थान से आठ हजार व उत्तराखंड से चार हजार होमगार्ड मिल गए हैं। हरियाणा से भी होमगार्ड मांगे गए हैं। दिल्ली पुलिसकर्मियों की क्षमता भी 90 हजार से ज्यादा है। 
विज्ञापन


ज्यादातर को चुनावी ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के लिए हरियाणा व पंजाब से अवैध रूप से शराब जाती थी। चुनाव आयोग के संज्ञान में यह बात आई तो इसे बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। अब हरियाणा व पंजाब सरकार ने शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड डाल दिए हैं। पंजाब व हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश भेजी जाने वाली शराब की दिल्ली समेत अन्य जगहों पर लोकेशन ली जाएगी, ताकि इसका अवैध रूप से इस्तेमाल न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने बाद बुलाई  बैठक
दिल्ली पुलिस आयुक्त अपराध को लेकर हर 15 दिन में क्राइम रिव्यू बैठक बुलाते हैं, लेकिन किसान आंदोलन आदि वजहों से इस बार रिव्यू बैठक चार महीने बाद बुलाई गई है। शुक्रवार को जोन-एक की बैठक हुई। जोन-दो की इस सप्ताह होगी। इसमें लोकसभा चुनाव ठीक से करवाने की रणनीति आदि पर चर्चा भी हुई। इस दौरान अपराध कम होने पर सभी अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस आयुक्त की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed