लोकसभा चुनाव: दिल्ली शराब घोटाले के सरकारी गवाह के पिता को NDA ने बनाया प्रत्याशी, TDP ने इस सीट से दिया टिकट
एम श्रीनिवासुलु रेड्डी ने विश्वास जताया कि एनडीए एक बार फिर देश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है। हमें गर्व है कि हम इस गठबंधन का हिस्सा हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु देशम पार्टी ने दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने राघव मगुंटा के पिता एम श्रीनिवासुलु रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। टीडीपी ने उन्हें ओंगोल लोकसभा सीट से खड़ा किया है। गौरतलब है कि रेड्डी ने 2019 में वाईएसआरसीपी के टिकट पर ओंगोल से जीत दर्ज की थी। उन्होंने हाल में वाईएसआरसीपी आत्मसम्मान का हवाला देते हुए छोड़ा था।
एनडीए फिर से देश में बनाएगी सरकार
रेड्डी ने विश्वास जताया कि एनडीए एक बार फिर देश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है। हमें गर्व है कि हम इस गठबंधन का हिस्सा हैं। हमें विश्वास है कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भारी बहुमत के साथ एक बार फिर मुख्यनमंत्री बनेंगे। आंध्रप्रदेश की जनता एक बार फिर उन्हें अपना आशीर्वाद देगी।
मामले में राजनीतिक विश्लेषक तेलकापल्ली रवि का कहना है कि यह आज की राजनीति का विरोधाभास है। उच्च नैतिकता के बारे में बात करते समय और दूसरों पर हमला और आलोचना करते समय, हम अपने मामले में सभी नैतिकता भूल जाते हैं।
भाजपा, टीडीपी और जनसेना के बीच यह है सीट शेयरिंग फॉर्मूला
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और टीडीपी के बीच सीट बटवारे पर अंतिम मुहर लग चुकी है। इसके अनुसार, भाजपा लोकसभा की छह तो वहीं, विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं, टीडीपी 17 लोकसभा तो 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा और टीडीपी के अलावा गठबंधन में शामिल जनसेना राज्य की दो लोकसभा सीटों और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
घोटाले के आरोप क्यों लगे?
नई शराब नीति से जनता और सरकार दोनों को नुकसान होने का आरोप है। वहीं, बड़े शराब कारोबारियों को फायदा होने की बात कही जा रही है। भारतीय जनता पार्टी का यही आरोप है। तीन तरह से घोटाले की बात सामने आ रही है। इसे समझने के लिए हम थोड़ा आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।