फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Congress also relieved after Sanjay Singh release

LS Elections : संजय सिंह के बाहर आने पर कांग्रेस को भी राहत, चुनावी रणनीति बनाने में मदद मिलने की उम्मीद

Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संजय सिंह वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस कारण उनकी राजनीतिक समझ काफी अच्छी है। अब संजय सिंह के बाहर आने से कांग्रेस व आप की चुनाव लड़ने की रणनीति जल्द तय हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Congress also relieved after Sanjay Singh release
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने से आप के साथ-साथ कांग्रेस को भी राहत मिली है। कांग्रेस को आप के साथ चुनावी रणनीति तय करने में दिक्कत आ रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संजय सिंह वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस कारण उनकी राजनीतिक समझ काफी अच्छी है। अब संजय सिंह के बाहर आने से कांग्रेस व आप की चुनाव लड़ने की रणनीति जल्द तय हो जाएगी। केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस के समक्ष आप के साथ रणनीति तय करने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने आप से आग्रह किया था कि अपने हिस्से की सीट पर अपने चुनाव चिह्न का प्रचार किया जाए, लेकिन सभी जगह उम्मीदवारों के पोेस्टरों, होर्डिंग व प्रेस विज्ञप्ति में इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार लिखा जाए। इसके अलावा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के फोटो छपवाए जाएं। हालांकि, आप नेता एक बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि चुनाव चिन्ह की तरह पार्टी का ही बैनर इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद अब चुनाव लड़ने की रणनीति तय करने के लिए उनसे संपर्क साधा जाएगा। उम्मीद है कि वे उनकी भावना समझते हुए सुझाव को अवश्य मान लेंगे। इसके अलावा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समितियों का गठन भी किया जाएगा। दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे के समय सभी सीटों पर संयुक्त समितियां गठित करने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने अपने हिस्से में आईं तीनों सीटों पर अपने स्तर पर समितियां बनानी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया टीम भी बना दी है। इसके अलावा तीनों सीटों पर प्रचार के लिए क्षेत्र के अनुसार भी समिति बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हनुमान मंदिर गए संजय, राजघाट में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
जमानत मिलने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान के आशीर्वाद से उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जल्द जेल से बाहर आने के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद वे जेल में बंद सत्येंद्र जैन के परिवार से मिले। मीडिया से संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का कार्य करेगा। पार्टी प्रमुख केजरीवाल के निर्देश के तहत काम किया जाएगा। भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने और तानाशाही पार्टी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप नेता व कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed