फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP has highest number of millionaires among newly elected MPs, 42% have assets worth more than Rs 10 crore

ADR: सबसे ज्यादा करोड़पति सांसद हैं भाजपा के; 42% के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Fri, 07 Jun 2024 06:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 07 Jun 2024 06:28 AM IST
सार

भाजपा के 240 में से 227, कांग्रेस के 99 में से 92, डीएमके के 22 में से 21, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 27, सपा के 37 में से 34 सांसदों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। आप (3), जदयू (12) व टीडीपी (16) के तो सभी विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

विज्ञापन
BJP has highest number of millionaires among newly elected MPs, 42% have assets worth more than Rs 10 crore
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम - फोटो : लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम

विस्तार

लोकसभा चुनाव में विजयी 93 फीसदी उम्मीदवार यानी 504 सांसद करोड़पति हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 227 सांसद भाजपा के हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह खुलासा किया है। एडीआर के अनुसार, भाजपा के 240 में से 227, कांग्रेस के 99 में से 92, डीएमके के 22 में से 21, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 27, सपा के 37 में से 34 सांसदों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। आप (3), जदयू (12) व टीडीपी (16) के तो सभी विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

विज्ञापन

 

इस बार चुनाव जीते टीडीपी के सांसदों की औसत संपत्ति 442.26 करोड़ रुपये है, जबकि भाजपा सांसदों की 50.04 करोड़, डीएमके सांसदों की 31.22 करोड़, कांग्रेस सांसदों की 22.93 करोड़, टीएमसी सांसदों की 17.98 करोड़ व सपा सांसदों की 15.24 करोड़ रुपये है।  

विज्ञापन

 

42% के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति  

आंकड़ों से पता चलता है कि 42 प्रतिशत सांसदों के पास 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है। 19 फीसदी सांसदों की संपत्ति 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा 32 प्रतिशत सांसदों की संपत्ति 1 से 5 करोड़ रुपये के बीच है। केवल एक प्रतिशत विजयी उम्मीदवारों के पास 20 लाख रुपये से कम की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसके कितने करोड़पति सांसद
एडीआर के अनुसार, भाजपा के 240 में से 227, कांग्रेस के 99 में से 92, डीएमके के 22 में से 21, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 27, सपा के 37 में से 34 सांसदों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। आप (3), जदयू (12) व टीडीपी (16) के तो सभी विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं।


 

केरल के 95 फीसदी सांसदों पर हैं केस
केरल में जीते प्रत्याशियों में से 95%, तेलंगाना के 82%, ओडिशा के 76%, झारखंड के 75% व तमिलनाडु के 67% पर केस हैं। बिहार, हिमाचल, दिल्ली व महाराष्ट्र से आए 40 प्रतिशत से ज्यादा सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। गंभीर आपराधिक केस वाले सांसद 2009 में 14% व 2019 में 29% थे। अब 2024 में 31% हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed