फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP Central Election Committee meeting today finalize candidates list for Lok Sabha Polls 2024

Lok Sabha Polls: भाजपा चुनाव समिति की दूसरी बैठक में 90 सीटों पर उम्मीदवार तय, जल्द जारी हो सकती है सूची

Tue, 12 Mar 2024 03:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 12 Mar 2024 03:37 AM IST
सार

भाजपा ने दो मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार को जारी हो सकती है, जिसमें 150 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार का एलान हो सकता है।

विज्ञापन
BJP Central Election Committee meeting today finalize candidates list for Lok Sabha Polls 2024
भाजपा की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर निर्णय लेने के लिए सोमवार को अपनी दूसरी बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम विकल्प चुनने के लिए कई राज्यों के संभावितों की सूची पर गौर किया। बैठक में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा सहित अन्य राज्यों की सीटों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को देर रात तक चली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए लगभग 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा द्वारा जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि बिहार, तमिलनाडु और ओडिशा में गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, इस कारण इन राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार को चुनाव समिति की बैठक में गुजरात की बाकी सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर नाम तय किए गए हैं। महाराष्ट्र की 25 सीटों, तेलंगाना की आठ सीटों और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। सूत्रों ने कहा कि जेडीए को कर्नाटक में तीन सीटें मिलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य में सीट बंटवारे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत की। गौरतलब है, हरियाणा भाजपा का एक वर्ग इस गठबंधन का विरोधी रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जेजेपी ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठबंधन किया था।


भाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों की घोषणा
भाजपा ने दो मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है। वह वाराणसी से लगातार तीसरी बार लोकसभा के लिए चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली सूची में केंद्र और राज्यों के 34 मंत्रियों के नाम शामिल हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्री को भी टिकट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed