फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   amit shah claim rahul gandhi lost from raebareli lok sabha seat in gujarat bodeli

Amit Shah: 'दिक्कत आपके साथ है', अमित शाह ने दावा किया- रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी

Sat, 04 May 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 03:16 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि 'राहुल बाबा, पीएम मोदी के पास 2014 और 2019 में भी पूर्ण बहुमत था, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण को कभी हाथ नहीं लगाया।'

विज्ञापन
amit shah claim rahul gandhi lost from raebareli lok sabha seat in gujarat bodeli
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल, रायबरेली लोकसभा सीट से भी हारेंगे। राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोडेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। जब वे अमेठी से हारे तो वे वायनाड गए। अब उन्हें पता चल गया है कि वे इस बार वायनाड से भी हारेंगे तो वे अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 'राहुल बाबा, मेरी सलाह मानिए, दिक्कत आपके साथ है न कि सीट के साथ। आप रायबरेली से भी हारेंगे और वो भी बड़े अंतर से। अगर आप भाग भी जाएंगे तो लोग आपको ढूंढ लेंगे।' उन्होंने कहा राहुल बाबा एंड कंपनी झूठ फैला रहे हैं कि पीएम मोदी अगर जीते तो आरक्षण खत्म कर देंगे। अमित शाह ने कहा कि 'राहुल बाबा, पीएम मोदी के पास 2014 और 2019 में भी पूर्ण बहुमत था, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण को कभी हाथ नहीं लगाया। यह मोदी की गारंटी है कि जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता।'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन ने दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाला और कई राज्यों में इसमें मुस्लिमों को भी शामिल कर लिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में सरकार ने राज्य के सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग के आरक्षण में शामिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ये मुद्दा उठाया था और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट से नामांकन किया। रायबरेली, कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है और लंबे समय से इस सीट पर गांधी परिवार का कब्जा है। सोनिया गांधी रायबरेली से पांच बार सांसद रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed