फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Amar ujala Exclusive interview with Daggubati Purandeswari ahead lok sabha elections andhra pradesh

Interview: आंध्र प्रदेश में कमल खिलाने का जिम्मा संभाल रहीं पुरंदेश्वरी, बोलीं- दक्षिण में भाजपा पर बढ़ा भरोसा

Thu, 02 May 2024 06:58 AM IST
जलज मिश्रा बविंद्र वशिष्ठ
बविंद्र वशिष्ठ Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 06:58 AM IST
सार

क्या आंध्र में कमल खिलेगा, इस सवाल पर पुरंदेश्वरी ने कहा कि राजनीति में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। आज की स्थितियां कल बदलती हैं लेकिन जिस तरह का रिस्पॉंस है, उससे लगता है आंध्र में इस बार कमल जरूर खिलेगा।

विज्ञापन
Amar ujala Exclusive interview with Daggubati Purandeswari ahead lok sabha elections andhra pradesh
इंटरव्यू। - फोटो : amarujala

विस्तार

दग्गुबाटी पुरंदेश्वरी...प्रख्यात अभिनेता एवं तेदेपा के बड़े नेता रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं। मनमोहन सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहीं...मगर, अब आंध्र प्रदेश में कमल खिलाने की जिम्मेदारी है। वह  राजमुंदरी से खुुद मैदान में हैं। पुरंदेश्वरी ने बविंद्र वशिष्ठ से कई मुद्दों पर बातचीत की...

विज्ञापन

सवाल- आंध्र प्रदेश में चुनाव को दो सप्ताह बचे हैं। क्या माहौल है?
जवाब- आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है। जगन मोहन रेड्डी ने 2019 में जो वादे किए थे, पांच साल में भी पूरे नहीं हो सके। जन कल्याण की योजनाओं के नाम पर लोग ठगे महसूस कर रहे हैं। कई शर्तें थोपने और मापदंड बदलने से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता परेशान है। आंध्र में लोग सरकार बदलने और टीडीपी, बीजेपी व जनसेना गठबंधन को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन

सवाल- गठबंधन की जीत होगी या कमल भी खिलेगा, कितनी आश्वस्त हैं?
जवाब- भाजपा आंध्र प्रदेश में टीडीपी व जन सेना पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा की छह और विधानसभा की दस सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी हैं। राजनीति में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। आज की स्थितियां कल बदलती हैं लेकिन जिस तरह का रिस्पॉंस है, उससे लगता है आंध्र में इस बार कमल जरूर खिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- आंध्र समेत दक्षिण में भाजपा का आधार नहीं है। मोदी मैजिक भी यहां नहीं दिखता?
जवाब- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर लोगों को विश्वास है। मोदी की गारंटी से आंध्र समेत पूरे दक्षिण भारत में लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। मैं मानती हूं कि आंध्र में भाजपा को अभी और काम करना है। लेकिन पार्टी पहले से मजबूत हुई है। पार्टी के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं। इस चुनाव में रिजल्ट दिखेगा। दक्षिण भारत में भाजपा इस बार बेहतर करेगी।

सवाल- पिछले चुनाव में भाजपा को एक फीसदी से भी कम वोट मिले थे। कैसे जीतेंगे?
जवाब- आंध्र प्रदेश में भाजपा टीडीपी और जन सेना के साथ गठबंधन में है। चंद्रबाबू नायडू के कार्यों और मौजूदा सरकार के कार्यकाल को लोग कंपेयर कर रहे हैं। बड़ा फिल्म स्टार होने के बावजूद जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण आम लोगों के बीच हैं। वे लोगों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। उनके हक के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा भी साथ मिलकर ग्राउंड पर काम कर रही है। विश्वास है कि एनडीए गठबंधन की सरकार आंध्र में बनेगी। लोकसभा की सीटें भी जीतेंगे।

सवाल- इस चुनाव में तीन बड़े मुद्दे क्या हैं?
जवाब- आंध्र में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हैं। ऐसे में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ यहां लोकल इश्यू भी अहम हैं। राष्ट्रवाद और विकास के अलावा आंध्र में राजधानी का न होना, जगन मोहन सरकार का भ्रष्टाचार एवं महंगाई जैसे बड़े मुद्दे हैं। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। केंद्र में मोदी और आंध्र में नायडू सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed