फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   ADR report: 1,352 candidates in third phase, 18 percent have criminal cases; 392 candidates millionaire

एडीआर की रिपोर्ट: तीसरे चरण में 1,352 उम्मीदवार, 18 फीसदी पर आपराधिक केस; 392 उम्मीदवार करोड़पति

Tue, 30 Apr 2024 06:49 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Apr 2024 06:49 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 244 उम्मीदवारों में से पांच पर हत्या से जुड़े आरोप हैं जबकि 24 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल रहने और 17 पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
ADR report: 1,352 candidates in third phase, 18 percent have criminal cases; 392 candidates millionaire
माननीयों का लेखा-जोखा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में खड़े उम्मीदवारों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, इस चरण में कुल 1,352 उम्मीदवारों में से सिर्फ नौ फीसदी महिलाएं (123) हैं, जबकि 18 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वाच के विश्लेषण के अनुसार, तीसरे चरण में मैदान में उतरे उम्मीदवारों में सात ने पूर्व में खुद को दोषी करार दिए जाने की भी जानकारी दी है। आपराधिक रिकॉर्ड वाले 244 उम्मीदवारों में से पांच पर हत्या से जुड़े आरोप हैं जबकि 24 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल रहने और 17 पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट में कुल 1,352 प्रत्याशियों के चुनावी शपथपत्रों पर आधारित विश्लेषण के जरिये उनके आपराधिक कृत्यों में शामिल रहने और धन जुटाने की प्रवृत्ति का उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख राजनीतिक दलों में आपराधिक मामलों की व्यापकता में भी काफी भिन्नता है। भाजपा, कांग्रेस और सपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या में काफी भिन्नता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


392 उम्मीदवार करोड़पति...
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि 29 प्रतिशत यानी 392 उम्मीदवार करोड़पति हैं और प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ रुपये है। घोषित संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन उम्मीदवारों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, जिसमें सबसे अधिक घोषित संपत्ति 1,361 करोड़ से अधिक की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed