{"_id":"6648f90c1e9db06219009133","slug":"49-seats-go-to-polls-fifth-phase-of-ls-polls-electoral-battles-to-test-influence-of-some-political-dynasties-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 5वें चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 49 सीट पर मतदान, कई सियासी परिवारों का होगा इम्तिहान","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Election: 5वें चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 49 सीट पर मतदान, कई सियासी परिवारों का होगा इम्तिहान
Sun, 19 May 2024 12:23 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 May 2024 12:23 AM IST
सार
Lok Sabha Election: लोकसभा के पांचवे चरण में दो केंद्र शासित प्रदेशों और छह राज्यों की कुल 49 सीट पर मतदान होगा। शनिवार की शाम इस चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में कई प्रमुख सियासी परिवारों की किस्मत दांव पर है।
विज्ञापन
मतदान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लोकसभा के पांचवे चरण में दो केंद्र शासित प्रदेशों और छह राज्यों की कुल 49 सीट पर मतदान होगा। शनिवार की शाम इस चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में कई प्रमुख राजनेता अपनी सियासी विरासत को बचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व साल 2004 से उनकी मां सोनिया गांधी कर रही थीं। राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं और अब यह देखना होगा कि क्या वह दोनों सीट पर जीत हासिल कर पाते हैं। पिछले आम चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन इस सीट पर वह भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को टक्कर देने के लिए अपने समर्पित कार्यकर्ता केएल शर्मा को इस सीट से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं। उधर, महाराष्ट्र की 13 सीट पर सोमवार को मतदान होगा। हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यह एक ऐसी लड़ाई भी है जो यह तय करेगी कि शिवसेना के किस गुट के पास मतदाताओं का ज्यादा समर्थन है।
विज्ञापन
लद्दाख में भी चुनावी लड़ाई दिलचस्प है। जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहा है। बिहार के हाजीपुर में लोजपा (राम विलास) नेता चिराग पासवान अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रामविलास ने हाजीपुर सीट कई बार जीती थी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चौथे चरण के साथ 13 मई को शुरू हुए थे। पांचवें चरण में राज्य की कुल 21 लोकसभा सीट में से पांच और 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 49 लोकसभा सीट के लिए कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बिहार में पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर के मतदाता मतदान करेंगे।