{"_id":"66528a123de2785dfb04f1a8","slug":"lok-sabha-election-2024-voting-highlights-odisha-assembly-poll-voting-percentage-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद 40 साल का रिकॉर्ड टूटा; बंगाल में फिर हिंसा, ओडिशा में विध","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Election: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद 40 साल का रिकॉर्ड टूटा; बंगाल में फिर हिंसा, ओडिशा में विध
Sun, 26 May 2024 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 06:32 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी और पुंछ के कई इलाके भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे हैं। शनिवार को भारत के अंतिम मतदान केंद्र सियाल करमाडा और दिगवार मलदयाल में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां के वोटर लंबे समय से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी न होने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 निरस्त किए जाने के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में नागरिकों में भारी उत्साह दिखा। शांति और सुरक्षा के माहौल में छठे चरण में शनिवार को मतदान के साथ जम्मू-कश्मीर में सभी सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। यहां कुल 58 फीसदी मतदान हुआ, जो 40 साल में सर्वाधिक है। आतंकवाद के दौर में 1989 के बाद अनंतनाग-राजोरी में 35 साल बाद सबसे अधिक 54 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। 1989 में यहां केवल 5.07 फीसदी वोट पड़े थे। पुलवामा हमले के बाद 2019 में मात्र 8.98% मत पड़े थे।
विज्ञापन
राजोरी और पुंछ के कई इलाके भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे हैं। शनिवार को भारत के अंतिम मतदान केंद्र सियाल करमाडा और दिगवार मलदयाल में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां के वोटर लंबे समय से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी न होने से काफी खुश हैं। इनका कहना है कि वे लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं और देश की सरहदों को और मजबूत करने के लिए उन्होंने जमकर मतदान किया है। महापर्व में आतंकवादी परिवार के सदस्यों, अलगाववादियों, प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों तथा जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
40% विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने किया मतदान
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर विस्थापित कश्मीरी पंडित मतदाताओं की संख्या लगभग 27,000 है जिनमें से 40 फीसदी यानी 10,000 से अधिक ने मतदान किया। विस्थापित कश्मीर पंडितों के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में 34 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
पिछली बार सिर्फ 8.98% हुआ था मतदान
2014 में अनंतनाग-राजोरी में 28.84%, 2009 में 27.10%, 2004 में 15.04%, 1999 में 14.32%, 1998 में 28.15 और 1996 में 50.20% वोट पड़े थे।
पश्चिम बंगाल में छठे चरण में भी हिंसा
पश्चिम बंगाल में लोकसभा के छठे चरण में भी हिंसा के बीच 8 सीटों पर मतदान हुआ। झाड़ग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू के पथराव में घायल होने की खबर है। भाजपा और तृणमूल ने एक-दूसरे पर हिंसक हमले के आरोप लगाए हैं।
ओडिशा : विधानसभा के लिए 71% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों पर वोट डाले गए। यहां 70.99 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा में करनाल विधानसभा और यूपी में गैनसारी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। करनाल में 50% और गैनसारी में 51.10% वोट पड़े। करनाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।
अब तक 486 सीटों पर पूरा हो चुका मतदान
छठे चरण के मतदान के साथ ही 21 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीटों पर चुनाव खत्म हो गया। अब आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इनमें यूपी की 13, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, हिमाचल की 4, झारखंड की 3 और पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर भी इस चरण में मतदान होगा।