फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 List Of Seats Candidates Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting News In Hindi

छठे चरण के चुनाव की खास बातें: 58 सीट, 889 उम्मीदवार; मेनका गांधी, धर्मेंद्र यादव से खट्टर तक की सीट पर मतदान

Fri, 24 May 2024 04:55 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 24 May 2024 04:55 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 6th Charan Seats Candidates : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर 25 मई को मतदान है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है, जिनपर कुल 162 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। जानिए इस चरण के चुनाव से जुड़ी कुछ अहम बातें...

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 List Of Seats Candidates Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं छठे चरण के चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम (23 मई) समाप्त हो गया। छठे दौर में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है। इन प्रदेशों से कुल 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। छठे चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है। जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, महबूबा मुफ्ती, राज बब्बर, दिनेश लाल निरहुआ, धमेंद्र यादव, मनोज तिवारी समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं। इनके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर जैसे मंत्रियों की किस्मत भी शनिवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। 
विज्ञापन

आइये जानते हैं छठे चरण के बारे में सब कुछ...


 

Lok Sabha Election 2024 List Of Seats Candidates Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA
चर्चित सीटों का समीकरण

मेनका गांधी: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। यहां से भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, शुरुआत में संशय बना हुआ था कि सुल्तानपुर से भाजपा मेनका को ही मौका देगी या किसी अन्य चेहरे को। दरअसल, पीलीभीत में मेनका के बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया था। इस चुनाव में भाजपा नेता के सामने सपा ने पूर्व विधायक रामभुआल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा ने जिला पंचायत सदस्य उदयराज वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से मेनका गांधी जीती थीं। उस चुनाव में यहां 56.37% मतदान दर्ज किया गया था। 

निरहुआ बनाम धर्मेंद्र यादव: देश की हॉट सीटों में शामिल आजमगढ़ में भी छठे चरण में मतदान है। यहां मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भरोसा जताया है जो आजमगढ़ के मौजूदा सांसद भी हैं। बसपा ने मशहूद अहमद को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है। सपा हर हाल में इस सीट पर काबिज होना चाहती है, तो भाजपा 2022 के उपचुनाव में मिली जीत को बरकरार रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। नाक की लड़ाई बन चुकी इस सीट पर दो बड़े चेहरों की भिड़ंत है। 2019 के चुनाव में आजमगढ़ सीट पर सपा के अखिलेश यादव जीते थे लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में आजमगढ़ में 57.56% मतदान दर्ज किया गया था। 

मनोज बनाम कन्हैया: इस लोकसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं जहां सबकी नजरें हैं। ऐसी ही एक सीट है राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट। वर्तमान में यहां से भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। पूर्वांचल और बिहार से आने वाले दो चर्चित चेहरों के यहां से उतरने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 2019 में भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की जीत भी शामिल रही। इस चुनाव में मुकाबला था भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच। नतीजे सामने आए तो उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को हरा दिया। 2019 में यहां 63.86% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

मनोहर लाल: इस चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा की करनाल सीट से भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को उतारा है। मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी की ताजपोशी से पहले वह हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। अब विधायकी से इस्तीफा देकर लोकसभा की जंग में उतरे हैं। उनके सामने युवा कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। इसके अलावा जजपा ने देवेंद्र कादियान को मौका दिया है। बीते चुनाव में करनाल में भाजपा के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की थी। 2019 में यहां 68.35% वोटिंग दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 List Of Seats Candidates Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA
मोदी सरकार के ये मंत्री मैदान में
सीट मंत्री मंत्रालय
संबलपुर धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री
गुड़गांव राव इंद्रजीत सिंह कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर ऊर्जा राज्य मंत्री
बांकुरा सुभाष सरकार शिक्षा राज्य मंत्री
विज्ञापन

किन-किन राज्यों में मतदान?
 
प्रदेश सीट उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश 14 162
हरियाणा 10 223
बिहार 8 86
पश्चिम बंगाल 8 79
दिल्ली 7 162
ओडिशा 6 64
झारखंड 4 93
जम्मू-कश्मीर 1 20
कुल 58 889

किस सीट पर किन चेहरों के बीच मुकाबला
लोकसभा सीट उम्मीदवार-1 पार्टी-1 उम्मीदवार-2 पार्टी-2 उम्मीदवार-3 पार्टी-3 उम्मीदवार-4 पार्टी-4
पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जयसवाल भाजपा मदन मोहन तिवारी कांग्रेस        
महाराजगंज जनार्दन सिंह भाजपा आकाश सिंह कांग्रेस        
वाल्मीकि नगर सुनील कुमार जदयू दीपक यादव राजद        
शिवहर लवली आनंद जदयू रितु जायसवाल राजद        
सिवान विजयलक्ष्मी देवी जदयू अवध बिहारी चौधरी राजद हिना शहाब निर्दलीय    
वैशाली वीणा देवी लोजपा (आर) विजय कुमार शुक्ला राजद        
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह भाजपा डॉ. राजेश कुमार वीआईपी        
गोपालगंज डॉ आलोक कुमार सुमन जदयू चंचल पासवान वीआईपी        
पूर्व दिल्ली हर्ष मल्होत्रा भाजपा कुलदीप कुमार आप        
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज भाजपा सोमनाथ भारती आप राजकुमार आनंद बसपा    
पश्चिम दिल्ली कमलजीत सहरावत भाजपा महाबल मिश्रा आप        
दक्षिण दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी भाजपा सहीराम आप        
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल भाजपा जेपी अग्रवाल कांग्रेस        
उत्तर पूर्व दिल्ली मनोज तिवारी भाजपा कन्हैया कुमार कांग्रेस        
उत्तर पश्चिम दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया भाजपा उदित राज कांग्रेस        
कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल भाजपा सुशील गुप्ता आप अभय चौटाला इनेलो पाला राम सैनी जजपा
अंबाला बंतो कटारिया भाजपा वरुण चौधरी कांग्रेस किरण पूनिया जजपा गुरप्रीत सिंह इनेलो
सिरसा अशोक तंवर भाजपा कुमारी सैलजा कांग्रेस रमेश खटक जजपा संदीप लोट वाल्मीकि इनेलो
हिसार रणजीत चौटाला भाजपा जयप्रकाश कांग्रेस नैना चौटाला जजपा सुनैना चौटाला इनेलो
करनाल मनोहर लाल खट्टर भाजपा दिव्यांशु बुद्धिराजा कांग्रेस देवेंद्र कादियान जजपा    
सोनीपत मोहन लाल बडोली भाजपा सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस अनूप सिंह इनेलो भूपेंद्र मलिक जजपा
रोहतक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा भाजपा दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस रविंद्र जजपा    
भिवानी-महेंद्रगढ़ धरमबीर सिंह भाजपा राव दान सिंह कांग्रेस बहादुर सिंह जजपा    
गुड़गांव राव इंद्रजीत सिंह भाजपा राजबब्बर कांग्रेस राहुल यादव फाजिलपुरीया जजपा सौराब खान इनेलो
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर भाजपा महेंद्र प्रताप कांग्रेस नलिन हुड्डा जजपा सुनील तेवतिया इनेलो
अनंतनाग-राजोरी     मियां अल्ताफ अहमद जेकेएनसी मेहबूबा मुफ्ती पीडीपी    
गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू मथुरा प्रसाद महतो झामुमो        
जमशेदपुर बिद्युत बरण महतो भाजपा समीर कुमार मोहंती झामुमो        
धनबाद ढुलू महतो भाजपा अनुपमा सिंह कांग्रेस        
रांची संजय सेठ भाजपा यशस्विनी सहाय कांग्रेस        
संबलपुर धर्मेंद्र प्रधान भाजपा नागेंद्र कुमार प्रधान कांग्रेस प्रणव प्रकाश दास बीजद    
क्योंझर अनंत नायक भाजपा बिनोद बिहारी नायक कांग्रेस धनुर्जय सिधु बीजद    
ढेंकानाल रुद्र नारायण पाणी भाजपा सष्मिता बेहरा कांग्रेस अबिनाश सामल बीजद    
कटक भर्तृहरि महताब भाजपा सुरेश महापात्र कांग्रेस संतृप्त मिश्रा बीजद    
पुरी संबित पात्रा भाजपा जयनारायण पटनायक कांग्रेस अरुप मोहन पटनायक बीजद    
भुवनेश्वर अपराजिता सारंगी भाजपा यासिर नवाज कांग्रेस मन्मथ रॉउत्रे बीजद    
भदोही डॉ. विनोद कुमार बिंद भाजपा ललितेशपति त्रिपाठी टीएमसी हरिशंकर बसपा    
सुल्तानपुर मेनका गांधी भाजपा रामभुआल निषाद सपा उदराज वर्मा बसपा    
प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता भाजपा डॉ.एसपी सिंह पटेल सपा प्रथमेश मिश्र बसपा    
फूलपुर प्रवीण पटेल भाजपा अमरनाथ मौर्या सपा जगन्नाथ पाल बसपा    
इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी भाजपा उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस रमेश पटेल बसपा    
अंबेडकर नगर रितेश पांडे भाजपा लालजी वर्मा सपा कमर हयात बसपा    
श्रावस्ती साकेत मिश्रा भाजपा राम शिरोमणि वर्मा सपा मुइनुद्दीन अहमद खान बसपा    
डुमरियागंज जगदंबिका पाल भाजपा कुशल तिवारी सपा मोहम्मद नदीम बसपा    
बस्ती हरीश द्विवेदी भाजपा राम प्रसाद चौधरी सपा लवकुश पटेल बसपा    
संत कबीर नगर प्रवीण निषाद भाजपा लक्ष्मीकांत निषाद सपा नदीम अशरफ बसपा    
लालगंज नीलम सोनकर भाजपा दरोगा सरोज सपा इंदु चौधरी बसपा    
आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा धर्मेंद्र यादव सपा मशहूद सबीहा अन्सारी बसपा    
जौनपुर कृपाशंकर सिंह भाजपा बाबू सिंह कुशवाहा सपा श्याम सिंह यादव बसपा    
मछलीशहर बीपी सरोज भाजपा प्रिया सरोज सपा कृपाशंकर सरोज बसपा    
तामलुक अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा सयान बनर्जी माकपा देबांग्शु भट्टाचार्य टीएमसी    
झारग्राम डॉ. प्रणत टुडु भाजपा सोनामणि टुडु माकपा कालीपद सरेन टीएमसी    
मेदिनीपुर अन्निमित्र पॉल भाजपा बिप्लब भट्टा भाकपा जून मालिया टीएमसी    
बांकुरा सुभाष सरकार भाजपा नीलांजन दासगुप्ता माकपा अरूप चक्रवर्ती टीएमसी    
विष्णुपुर सौमित्र खान भाजपा सीतल चंद्र कैबर्त्य माकपा सुजाता मंडल टीएमसी    
कांथी सौमेंदु अधिकारी भाजपा उर्बसी बनर्जी कांग्रेस उत्तम बारिक टीएमसी    
घाटल हिरनमय चट्टोपाध्याय भाजपा तपन गांगुली भाकपा दीपक अधिकारी (देव) टीएमसी    
पुरुलिया ज्योतिर्मय महतो भाजपा नेपाल महतो कांग्रेस शांतिराम महतो टीएमसी    

 

2019 में इन 58 सीटों पर कैसे थे नतीजे?
 
पार्टी सीटें
भाजपा 40
बसपा 4
बीजद 4
टीएमसी 3
जदयू 3
सपा 1
लोजपा 1
नेकां 1
आजसू 1

जिन सीटों पर 25 मई को मतदान, वहां 2019 में कैसी थी वोटिंग?
 
प्रदेश 2019 में वोट %
बिहार 58.65
दिल्ली 60.6
हरियाणा 70.34
जम्मू कश्मीर 8.98
झारखंड 64.57
ओडिशा 71.61
उत्तर प्रदेश 54.58
पश्चिम बंगाल 84.59

छठे दौर की सीटों 2019 में कैसे थे नतीजे? 
 
राज्य लोकसभा सीट 2019 में कौन जीता
बिहार वाल्मीकि नगर जदयू
बिहार पश्चिम चंपारण भाजपा
बिहार पूर्वी चंपारण भाजपा
बिहार शिवहर भाजपा
बिहार वैशाली लोजपा
बिहार गोपालगंज जदयू
बिहार सिवान जदयू
बिहार महाराजगंज भाजपा
दिल्ली चांदनी चौक भाजपा
दिल्ली उत्तर पूर्व दिल्ली भाजपा
दिल्ली पूर्व दिल्ली भाजपा
दिल्ली नई दिल्ली भाजपा
दिल्ली उत्तर पश्चिम दिल्ली भाजपा
दिल्ली पश्चिम दिल्ली भाजपा
दिल्ली दक्षिण दिल्ली भाजपा
हरियाणा अंबाला भाजपा
हरियाणा कुरुक्षेत्र भाजपा
हरियाणा सिरसा भाजपा
हरियाणा हिसार भाजपा
हरियाणा करनाल भाजपा
हरियाणा सोनीपत भाजपा
हरियाणा रोहतक भाजपा
हरियाणा भिवानी-महेंद्रगढ़ भाजपा
हरियाणा गुड़गांव भाजपा
हरियाणा फरीदाबाद भाजपा
जम्मू-कश्मीर अनंतनाग-राजोरी नेकां
झारखंड गिरिडीह आजसू
झारखंड धनबाद भाजपा
झारखंड रांची भाजपा
झारखंड जमशेदपुर भाजपा
ओडिशा संबलपुर भाजपा
ओडिशा क्योंझर बीजद
ओडिशा ढेंकानाल बीजद
ओडिशा कटक बीजद
ओडिशा पुरी बीजद
ओडिशा भुवनेश्वर भाजपा
उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर भाजपा
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ भाजपा
उत्तर प्रदेश फूलपुर भाजपा
उत्तर प्रदेश इलाहाबाद भाजपा
उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर बसपा
उत्तर प्रदेश श्रावस्ती बसपा
उत्तर प्रदेश डुमरियागंज भाजपा
उत्तर प्रदेश बस्ती भाजपा
उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर भाजपा
उत्तर प्रदेश लालगंज बसपा
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा
उत्तर प्रदेश जौनपुर बसपा
उत्तर प्रदेश मछलीशहर भाजपा
उत्तर प्रदेश भदोही भाजपा
पश्चिम बंगाल तामलुक टीएमसी
पश्चिम बंगाल कांथी टीएमसी
पश्चिम बंगाल घाटल टीएमसी
पश्चिम बंगाल झारग्राम भाजपा
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर भाजपा
पश्चिम बंगाल पुरुलिया भाजपा
पश्चिम बंगाल बांकुरा भाजपा
पश्चिम बंगाल विष्णुपुर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed