फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   INDI alliance is trying to divide the people in the country pm modi in ramtek maharashtra

PM Modi: ‘वे झूठ बोल रहे’, महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी; बताया विरोधियों को किस बात का डर

Wed, 10 Apr 2024 08:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 10 Apr 2024 08:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र के रामटेक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता देशभर में झूठ फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार विपक्षी नेताओं को अपनी राजनीति के खत्म होने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन
INDI alliance is trying to divide the people in the country pm modi in ramtek maharashtra
महाराष्ट्र में पीएम मोदी - फोटो : X@BJP4India

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक हर दिन रैलियों में जुटे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र के रामटेक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा।

विज्ञापन


'देशभर में झूठ फैला रहे विपक्ष के नेता'
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता देशभर में झूठ फैला रहे हैं कि अगर मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो लोकतंत्र और संविधान खतरे में पड़ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जब से राजनीति में आया हूं, तब से एक भी चुनाव ऐसा नहीं बीता जब विपक्षी नेताओं ने यह झूठ न फैलाया हो। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आपातकाल के दौरान लोकतंत्र खतरे में नहीं था? अब एक गरीब के बेटे के प्रधानमंत्री बनने के बाद, विपक्ष को लोकतंत्र खतरे में दिखाई देने लगा है। उन्होंने आरोप लगया कि इंडी गठबंधन के नेता लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर लोग एकजुट हो गए तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


‘वे हिंदू धर्म की शक्ति को खत्म करना चाहते हैं’
विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता हिंदू धर्म की 'शक्ति' को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या आप इस इस गठबंधन को महाराष्ट्र में एक भी सीट जीतने देंगे? उन्होंने लोगों से कहा कि विपक्ष को दंडित करना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि जब मोदी को अपशब्द मिलने लगें, जब वे मेरी मां को लेकर बुरा भला कहें और जब ईवीएम पर सवाल उठाए जाएं तो जनता को समझना चाहिए कि अब की बार 400 पार।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेतृत्व ने बदली देश की तस्वीर- गडकरी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास मंत्र को लेकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की तस्वीर बदली है और कांग्रेस 60 सालों में यह काम नहीं कर पाई। 
जनता को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं। इसीलिए अब सिर्फ हर घर मोदी नहीं बल्कि अब मन-मन मोदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed