फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election 2024: PM Modi said in Agartala rally, Communists ruled the Northeast, ruined the people.

Election 2024: अगरतला की रैली में बोले- पीएम मोदी, पूर्वोत्तर पर कम्युनिस्टों ने राज किया, लोगों को बर्बाद किय

Wed, 17 Apr 2024 04:01 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

त्रिपुरा के अगरतला में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सार्वजनिक रैली में सम्मिलित होने पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि त्रिपुरा में कम्युनिस्टों ने राज किया और यहां के लोगों को बर्बाद किया। किसी सरकार ने इसके बारे में नहीं सोचा।

विज्ञापन
Election 2024: PM Modi said in Agartala rally, Communists ruled the Northeast, ruined the people.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के अगरतला में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सार्वजनिक रैली में सम्मिलित होने पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि त्रिपुरा में कम्युनिस्टों ने राज किया और यहां के लोगों को बर्बाद किया। किसी सरकार ने इसके बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा में त्रिपुरा के अगरतला पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित करने में पूर्वोत्तर की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम अयोध्या के मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से त्रिपुरा में कांग्रेस के शासन के दौरान न्याय नहीं हुआ। पूर्वोत्तर पर कम्युनिस्टों का राज रहा। उन्होंने यहां के लोगों को बर्बाद कर दिया। केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार पूर्वोत्तर और यहां की जनता के बारे में सोचती है। रैली में उनके साथ त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस की थी पूर्व को लूटो नीति
पीएम मोदी ने कहा कि आज मोदी सरकार में आपका मोबाइल बिल 400-500 रुपये है। लेकिन अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो आपका मोबाइल बिल 4000 या 5000 रुपये से कम नहीं होता। पहले राजनीतिक दलों को पूर्वोत्तर की याद केवल तब आती थी, जब उन्हें आपके वोटों की आवश्यकता होती थी, कांग्रेस के शासन के दौरान,पूर्वोत्तर के लिए केवल एक ही नीति थी- पूर्व को लूटो नीति।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed