फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress releases list of Lok Sabha Candidates for Andhra Pradesh and Jharkhand Latest News Update

Congress Candidates List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची; आंध्र की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Sun, 21 Apr 2024 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 08:48 PM IST
सार

ससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पंजाब और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर रविवार को बैठक की। उम्मीदवारों की अगली सूची बहुत जल्द घोषित की जाएगी। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की।

विज्ञापन
Congress releases list of Lok Sabha Candidates for Andhra Pradesh and Jharkhand Latest News Update
Congress - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन




पंजाब, बिहार के लिए सीईसी की बैठक
इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पंजाब और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर रविवार को बैठक की। उम्मीदवारों की अगली सूची बहुत जल्द घोषित की जाएगी। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अंबिका सोनी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


अब तक 295 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस पंजाब में सभी 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में पार्टी नौ सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। बिहार में कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू हुए सात चरण के संसदीय चुनाव के लिए अब तक 295 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चोपड़ा चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख
इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की दिल्ली इकाई के प्रभारी दीपक बाबरिया ने रविवार को घोषणा की कि पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चोपड़ा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान की देखरेख के लिए गठित 18-सदस्यीय समिति का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed